ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निकली अंतिम यात्रा, पत्रकारों ने की आरोपी को फांसी देने की मांग
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी
October 13, 2026
नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
October 13, 2026
बस्तर के जैविक वनोपजों को मिलेगी वैश्विक पहचान
दंतेवाड़ा की महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र
October 13, 2026
नवंबर से भिलाई कीसड़कों पर दौड़ेंगी 20 ई-बसें, निगम ने तय किए रूट… जानिए कहां से होगी शुरुआत
October 13, 2026
पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम
शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निकली अंतिम यात्रा, पत्रकारों ने की आरोपी को फांसी देने की मांग

By Mohan Rao Published January 4, 2025
Share
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की अंतिम यात्रा
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद पत्रकार जगत में रोश व्याप्त है। शनिवार को बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की अंतिम यात्रा निकाली गई। पत्रकार की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में पत्रकार व जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग शामिल हुए। इस हत्याकांड की चौतरफा निंदा हो रही है। पत्रकारों की मांग है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। इधर इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन अन्य को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

बता दें 1 जनवरी 2025 को शाम 7 बजे से मुकेश चंद्राकर घर से लापता थे। 2 जनवरी को उनके भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस लगातार मुकेश के फोन को ट्रेस कर रही थी। फोन बंद होने की वजह से अंतिम लोकेशन घर के आस-पास का ही दिखा रहा था। इसके बाद जीमेल लोकेशन में मुकेश का अंतिम लोकेशन बीजापुर  के चट्टानपारा में होना पाया गया। यहां पर मुकेश के रिश्तेदार और ठेकेदार सुरेश चंद्राकर व रितेश चंद्राकर का बैडमिंटन कोर्ट है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कुछ पत्रकारों की नजर सेप्टिक टैंक पर गई। टैंक पर कंक्रीट का मोटा स्लैब डाला गया था, लेकिन उसमें एक भी चेंबर नहीं रखा था। इससे शक हुआ और सेफ्टीक टैंक को तोड़ने की मांग की गई। टैंक तोड़ने के बाद उसमें मुकेश की लाश मिली।

बीजापुर में पत्रकारों का प्रदर्शन

नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर बैठे पत्रकार
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद उनकी अंतिम यात्रा से पहले पत्रकारों ने लगभग 4 घंटे तक बीजापुर नेशनल हाइवे-63 पर चक्काजाम किया। पत्रकारों की मांग है कि इस हत्याकांड का जो भी आरोपी है उसे फांसी की सजा दी जाए। इस पूरे मामले में मुख्य ससंदेही ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और रितेश चंद्राकर है। घटना के बाद से ठेकेदार सुरेश चंद्राकर पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के छोटे भाई रितेश चंद्राकर की  CG20-3333 नंबर की कार रायपुर एयरपोर्ट पर खड़ी मिली। गुरुवार को 6.40 बजे वह दिल्ली फ्लाइट में फरार हुआ है।  सुरेश चंद्राकर का सबसे छोटा भाई पुलिस हिरासत में है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

उजागर किया था भ्रष्टाचार का मामला
पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने लगभग 5 से 6 दिन पहले ही सड़क में भ्रष्टाचार की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस वजह से मुकेश चंद्राकर और उसके रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर में विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि एक जनवरी को एक व्यक्ति मुकेश चंद्राकर के घर पहुंचा था और उसे अपने साथ चलने कहा। इसके बाद से ही मुकेश चंद्राकर लापता थे। इसके बाद शुक्रवार को ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के कोर्ट में बने सेफ्टी टैंक में मुकेश चंद्राकर की लाश मिली। जिस जगह से लाश बरामद की गई, वहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। मौके पर एफएसएल की टीम और पुलिस के आला अफसर भी पहुंचे। शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे ने पहले गला घोंटा होगा। उसके बाद सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए होंगे। क्योंकि सिर पर करीब ढाई इंच का गहरा गड्ढा हो गया है। ऐसा लग रहा है जैसे कुल्हाड़ी से वार किया गया है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी

सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

दंतेवाड़ा की महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र

नवंबर से भिलाई कीसड़कों पर दौड़ेंगी 20 ई-बसें, निगम ने तय किए रूट… जानिए कहां से होगी शुरुआत

शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

Mohan Rao January 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 82 # 04 January 2025
Next Article भिलाई में लैब टेक्निशियन ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, केमिस्ट्री लैब रूम में फंदे से लटकी मिली लाश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?