ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुंभ से लौटने वालों को देनी होगी अपनी पूरी जानकारी, 14 दिन रहना होगा क्वारंटीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कुंभ से लौटने वालों को देनी होगी अपनी पूरी जानकारी, 14 दिन रहना होगा क्वारंटीन

By @dmin
Published: April 18, 2021
Share
हरिद्वार कुंभ में शामिल होने के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी, सीएम तीरथ के फैसले को हाईकोर्ट ने पलटा
हरिद्वार कुंभ में शामिल होने के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी, सीएम तीरथ के फैसले को हाईकोर्ट ने पलटा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। हरिद्वार कुंभ मेले से दिल्ली लौटने वाले सभी लोगों को दिल्ली सरकार को इसकी जानकारी देनी होगी। सरकार की वेबसाइट पर नाम पता व अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। साथ ही ऐसे सभी लोगों को 14 दिन के लिए अपने घर मे आइसोलेशन में रहना होगा। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लिया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जो लोग अब तक कम से लौटे हैं या कुंभ मेले में जाने वाले हैं, ऐसे सभी को दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर उनकी जानकारी अपलोड करनी होगी। जो भी व्यक्ति इस नियम का पालन नहीं करेगा उसे 14 दिन के लिए सरकारी क्वारंटाइन में भेज दिया जाएगा। इसके अलावा उस पर महामारी अधिनियम के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत डीडीएमए ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिया है। 

दिल्ली में बढ़ सकती है सख्ती
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संकेत दिए कि हालात बेहतर न होने की सूरत में दिल्ली सरकार ज्यादा सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है। सरकार अगले तीन-चार दिनों में करीब 6000 अतिरिक्त बेड का इंतजाम भी करेगी। सीएम ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए मजबूरी में यह वीकेंड कफ्र्यू लगाना पड़ा है। 

चारों तरफ से खबर आ रही है कि लोग इसका अच्छे से पालन कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। केंद्र सरकार से भी उनके अस्पतालों में 50 फीसदी कोविड बेड आरक्षित करने की गुजारिश की गई है। इसके अलावा क्षमता से अधिक सैंपल उठाने और 24 घंटे में रिपोर्ट न देने वाले लैब पर भी सरकार कार्रवाई करेगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने शनिवार को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई दौर की बैठकें कीं। उन्होंने दोपहर में सचिवालय में कोरोना की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों से मौजूदा हालत की जानकारी ली। इसके बाद सभी जिलाधिकारियों से बात की और दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की भी एक सीमा होती है। दिल्ली में भी सीमित सामान्य बेड और आईसीयू बेड हैं। जिस तेजी के साथ कोरोना बढ़ रहा है तो ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की मांग बढ़ती जा रही है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि बेड को और ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाए।

कोविड-19 की महामारी में संयंत्र का वेब-मीटिंग व वेबिनार पर जोर: बीएसपी दूरसंचार विभाग कर रहा सराहनीय कार्य
साउथ एक्टर विक्रम हुए कोरोना संक्रमित, मैनेजर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी…
टाउनशिप को स्वच्छ जल देने युवा कांग्रेस से बढ़ाया हाथ…. मो शाहीद के नेतृत्व में शुरू किया घर-घर नि:शुल्क पेयजल पहुंचाने का अभियान
CG में आरक्षक के पिता की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव… जांच में जुटी पुलिस
National Tribal Dance Festival: आदिवासियों के अधिकारों के लिए सीएम बघेल ने कही बड़ी बात, राज्योत्सव की खुशी हुई दोगुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत भीषण सड़क हादसा: डंपर और कार की भिड़ंत में चार की मौत, पांच की हालत गंभीर
Next Article मिसाल : ग्वालियर में निजी अस्पतालों ने कोविड-19 मरीजों के लिए अपने संसाधन निशुल्क किए मिसाल : ग्वालियर में निजी अस्पतालों ने कोविड-19 मरीजों के लिए अपने संसाधन निशुल्क किए

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?