ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्रिस्‍टीना अंतरिक्ष में 328 दिन बिताने का बनाएंगी कीर्तिमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

क्रिस्‍टीना अंतरिक्ष में 328 दिन बिताने का बनाएंगी कीर्तिमान

By @dmin
Published: January 14, 2020
Share
SHARE

वॉशिंगटन । अमेरिकी स्पेस संस्थान नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्‍टीना कोच अब स्‍पेस स्‍टेशन पर सबसे अधिक दिन बिताने वाली महिला का कार्तिमान बनाने की ओर अग्रसर हैं। वह 14 मार्च, 2019 को अंतरिक्ष में गई थीं और 06 फरवरी, 2020 को अपनी अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर सकती हैं। वह अंतरिक्ष में 328 दिन बिताने का रिकॉर्ड बनाएंगी। क्रिस्‍टीना को महज 6 महीने के मिशन पर अंतरिक्ष स्‍पेस स्‍टेशन पर भेजा गया था। हालांकि बाद में यह मिशन यह कह कर आगे बढ़ा दिया गया कि अभी क्रिस्‍टीना को अंतरिक्ष से और आंकड़े जुटाने हैं।
अभी उन्‍हें वहां कई बार स्‍पेसवॉक करना है। क्रिस्‍टीना इस समय 40 वर्ष की हैं।खास बात यह है कि धरती से करीब 408 किलोमीटर ऊपर स्थित अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन वह हर दिन 16 बार सूर्योदय का नजारा देखती हैं। क्रिस्‍टीना वहां हर 90 मिनट पर एक सूर्योदय देखती हैं। इस तरह देखा जाए तो वह हर दिन 16 बार सूर्योदय देखती हैं। क्रिस्‍टीना के साथ एक अन्‍य उपलब्धि भी जुड़ी हुई है। वह यह है कि अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में वह और एक अन्‍य अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर ऐसी दो महिलाएं है जिन्‍होंने बिना किसी पुरुष साथी के अक्‍टूबर, 2019 में अंतरिक्ष में पहली बार स्‍पेसवॉक किया था। वह अमेरिका के मिशिगन में पैदा हुईं। उन्‍होंने नॉर्थ कैरोलिना स्‍टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पोस्‍ट ग्रेजुएशन किया है। नासा में उनका चयन 2013 में हुआ था। उनकी ट्रेनिंग 2015 तक चली। क्रिस्‍टीना अपने खाली समय का पूरी तरह आनंद उठाती हैं। इस बीच वह अंतरिक्ष और धरती की फोटो खींचती हैं व टीवी पर कार्यक्रम देखने का लुत्‍फ उठाती हैं। उन्‍हें योगा, रॉक क्‍लाइंबिंग, सर्फिंग, पैडलिंग, दौड़ना पसंद है। इसके अलावा उन्‍हें समाज सेवा में भी रुचि है। ज्ञात हो कि क्रिस्‍टीना से पहले 2017 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) की अंतरिक्ष यात्री पेगी व्‍हिटसन ने अंतरिक्ष में 289 दिन, पांच घंटे और एक मिनट बिताए थे। वहीं पुरुषों में अंतरिक्ष में सबसे अधिक रहने का रिकॉर्ड अंतरिक्ष यात्री स्‍कॉट केली के नाम है। वह अंतरिक्ष स्‍पेस स्‍टेशन पर 340 दिन बिता चुके हैं।

बेरोजगार रमन सिंह को झूठ की नीली चिड़िया उड़ाने का नया शौक-मोहन मरकाम
सरकार से बातचीत को तैयार हुए किसान, 29 को मीटिंग का भेजा प्रस्ताव
गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में नदियों के बढ़ते जलस्तर पर राज्यों के सीएम से की बात
Vizhinjam Port: दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाज का किया स्वागत, विझिनजाम बंदरगाह पर जहाज के लिए बर्थिंग प्रक्रिया शुरू
बढ़ते तापमान के साथ सुलगने लगे जंगल, एक ही दिन में 18 स्थानों पर लगी आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गगनयान के बाद भारत अंतरिक्ष में स्थापित करेगा अपना स्पेस स्टेशन : सिवन
Next Article राजभवन में स्वागत समारोह के संबंध में राज्यपाल के सचिव ने ली समीक्षा बैठक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?