ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हुआवेई सहित 20 कंपनियों को चलाती है चीनी सेना, बहुत बड़ा झटका देने की तैयारी में अमेरिका
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

हुआवेई सहित 20 कंपनियों को चलाती है चीनी सेना, बहुत बड़ा झटका देने की तैयारी में अमेरिका

By @dmin Published June 25, 2020
Share
हुआवेई सहित 20 कंपनियों को चलाती है चीनी सेना, बहुत बड़ा झटका देने की तैयारी में अमेरिका
हुआवेई सहित 20 कंपनियों को चलाती है चीनी सेना, बहुत बड़ा झटका देने की तैयारी में अमेरिका
SHARE

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ऐसी 20 कंपनियों की लिस्ट तैयार की है, जिनपर या तो चीनी सेना का नियंत्रण है या चीनी सेना का स्वामित्व है। इसमें टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी हुआवेई और वीडियो सर्विलांस कंपनी हिकविजन शामिल है। माना जा रहा है कि इस लिस्ट में शामिल कंपनियों पर अमेरिकी सरकार प्रतिबंध लगा सकती है। 

अमेरिका ने हुआवेई और हिकविजन को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक बताते हुए पिछले साल ही ब्लैक लिस्ट कर दिया था और सहयोगी देशों के साथ मुहिम चलाई थी कि हुआवेई को 5जी नेटवर्क से अलग रखा जाए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस (DOD) ने अमेरिका में कारोबार कर रही 20 ऐसी कंपनियों की लिस्ट तैयार की है, जिनको चीनी सेना का समर्थन प्राप्त है।

DOD के इस लिस्ट में चाइना मोबाइल कॉम्युनिकेशंस ग्रुप और चाइना टेलीकॉम कॉर्प, विमान निर्माता कंपनी एविएशन इंडस्ट्री कॉर्प ऑप चाइना शामिल है। इसमें चाइना रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (CRRC), चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉर्प भी शामिल है। CRRC पैंसेंजर ट्रेन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। डिफेंस डिपार्टमेंट ने 1999 के एक कानून के तहत अमेरिका में कारोबार कर रही चीन की उनक कंपनियों सूचीबद्ध किया है, जिनका नियंत्रण या स्वामित्व पीपल्स लिब्रेशन आर्मी (PLA) के पास है। 

कानून के मुताबिक पेंटागन की इस सूची में शामिल कंपनियों पर राष्ट्रपति प्रतिबंध लगा सकते हैं और इन कंपनियों की सभी संपत्तियों को जब्त किया जा सकता है। हुआवेई, चाइना मोबाइल, चाइना टेलीकॉम, एवीआईसी और वॉशिंगटन में चाइनीज दूतावास ने इस मुद्दे पर बोलने से इनकार किया है। 

हिकविजन ने आरोपों को आधारहीन बताते हुए कहा कि यह चाइनीज सेना की कंपनी नहीं है और ना ही कंपनी ने कभी सेना के लिए कोई रिसर्च या डिवेलपमेंट किया है। कंपनी ने कहा कि वह मुद्दे के समाधान के लिए अमेरिकी सरकार से बात करेगी। वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी की दोनों राजनीतिक पार्टियों के सांसदों ने पेंटागन पर इस लिस्ट को प्रकाशित करने का दबाव बढ़ा दिया है। सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति से इन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है। वॉइट हाउस की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

माना जा रहा है कि इस लिस्ट से दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव और अधिक बढ़ेगा। इससे पहले ट्रेड वॉर और कोरोना वायरस महामारी को लेकर दोनों देशों में टकराव रहा है। हांगकांग को लेकर अमेरिकी रुख से भी चीन परेशान है। चाइना में उइगर मुस्लिमों पर जुल्म को लेकर चाइनीज अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने वाले एक आदेश पर राष्ट्रपति ट्रंप ने दस्तखत किया तो ड्रैगन ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी। 

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin June 25, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article MS Dhoni हैं मेरे आइडियल- रहीम
Next Article कोरोना संक्रमण: 26 से 29 जून तक गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा करेगा केंद्रीय दल कोरोना संक्रमण: 26 से 29 जून तक गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा करेगा केंद्रीय दल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?