ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविशील्ड के टीके के बाद खून का थक्का जमने और ब्लीडिंग के मिले हैं 26 केस: पैनल रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोविशील्ड के टीके के बाद खून का थक्का जमने और ब्लीडिंग के मिले हैं 26 केस: पैनल रिपोर्ट

By @dmin
Published: May 17, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड लेने के बाद देश में खून बहने और थक्के जमने के 26 केस मिलने की आशंका व्यक्त की गई है। कोरोना टीकों को लेकर बने एक पैनल की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। कोरोना टीकों के बाद होने वाले साइड इफेक्ट्स के अध्ययन को लेकर बने पैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने कुल 498 केसों का अध्ययन किया है, जो गंभीर थे। इनमें से उसे 26 ऐसे केस मिले हैं, जिनमें टीके लगने के बाद खून बहने या फिर खून का थक्का जमने की आशंका है। डेटा में कहा गया है कि टीके बाद बेहद कम रिस्क है, लेकिन आंतरिक तौर पर इसके प्रभाव की आशंका जरूर है। हालांकि कोवैक्सिन लेने के बाद खून के थक्के जमने या बहने जैसी कोई समस्या सामने नहीं आई है।

इसके अलावा खून के थक्के जमने को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि टीके की कुल 10 लाख डोज में ऐसे 0.61 केस मिले हैं। पैनल की रिपोर्ट के मुताबिक 7 अप्रैल तक 7 करोड़ 54 लाख के करीब टीके लगाए गए हैं। इनमें से देश में कोविशील्ड के 68,650,819 टीके लगे हैं, जबकि कोवैक्सिन के 6,784,562 टीके लगे हैं। देश में टीकाकरण की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 753 जिलों में से 684 में वैक्सीन लेने के बाद किसी बड़े दुष्प्रभाव की बात सामने आई है। CO-WIN प्लेटफॉर्म के मुताबिक कुल 23,000 ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं, जब टीका लेने के बाद कोई समस्या पैदा हुई है। इनमें भी सिर्फ 700 ही ऐसे केस थे, जो गंभीर थे।

पैनल ने कहा कि भारत बायोटेक की ओर से बनाई गई कोवैक्सिन के इस्तेमाल से खून के थक्के जमने या रक्त बहने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है। पैनल की रिपोर्ट में हालांकि कहाा गया है कि खून में किसी प्रकार की समस्या का खतरा दक्षिण एशिया के लोगों में यूरोपीय लोगों के मुकाबले 70 फीसदी तक कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जल्दी ही हेल्थकेयर वर्कर्स और वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि टीका लगने के बाद खून का थक्का जमने या ब्लीडिंग जैसी किसी समस्या को लेकर 20 दिन के भीतर ही अवगत कराया जाए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि टीके के बाद सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, कंधे पर दर्द, लाल चकत्ते पडऩे या फिर अन्य किसी समस्या के होने पर अवगत कराया जाए।

बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दीपावली पर पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा…. प्रदेश भर के इनते हजार पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति
निर्वाचन व्यय लेखा जाँच के लिए प्रस्तुत नहीं होने वाले 123 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी
इस रंग में दिखेंगे नए राशन कार्ड और इनकी होगी फोटो, नवीनीकरण पर सरकार खर्च कर रही 10 करोड़ रुपये
दिल्ली हिंसा : सिर्फ चार दिन के लिए खोले गए थो 60 से ज्यादा सोशल मीडिया अकॉउंट
भारत में फिर बढऩे लगे कोरोना के मामले: बीते 24 घंटे में सामने आए 41831 नए केस… 541 मरीजों की हुई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुंबई में चक्रवाती तूफान ताउते ने मचाई भारी तबाही, 114 किमी की रफ्तार से आंधी, भारी बारिश, लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर मुंबई में चक्रवाती तूफान ताउते ने मचाई भारी तबाही, 114 किमी की रफ्तार से आंधी, भारी बारिश, लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर
Next Article दिल्ली में दबोचा गया जैश आतंकी, भगवा कपड़ों में जाकर यति नरसिंहानन्द की हत्या की थी साजिश दिल्ली में दबोचा गया जैश आतंकी, भगवा कपड़ों में जाकर यति नरसिंहानन्द की हत्या की थी साजिश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?