ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली में दबोचा गया जैश आतंकी, भगवा कपड़ों में जाकर यति नरसिंहानन्द की हत्या की थी साजिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली में दबोचा गया जैश आतंकी, भगवा कपड़ों में जाकर यति नरसिंहानन्द की हत्या की थी साजिश

By @dmin
Published: May 17, 2021
Share
दिल्ली में दबोचा गया जैश आतंकी, भगवा कपड़ों में जाकर यति नरसिंहानन्द की हत्या की थी साजिश
दिल्ली में दबोचा गया जैश आतंकी, भगवा कपड़ों में जाकर यति नरसिंहानन्द की हत्या की थी साजिश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है जो विवादों में रहने वाले पुजारी स्वामी यति नरसिंहानन्द की हत्या की साजिश रच रहा था। आरोपी की पहचान जान मोहम्मद डार के रूप में हुई है। वह कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है और दिल्ली के पहाडग़ंज स्थित होटल में रुका था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जान मोहम्मद के पास से जो चीजें मिली हैं, उससे संकेत मिलता है कि वह हिंदू पुजारी के रूप में जाकर डासना के देवी मंदिर में पुजारी स्वामी यति नरसिंहानन्द सरस्वती की हत्या करना चाहता था। नरसिंहानन्द ने हाल ही में पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

दिल्ली पुलिस ने भगवा कुर्ता, सफेद पायजामा, कलावा, मनका, चंदन और कुमकुम बरामद की है। डार के कब्जे से .30 बोर का पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की है, जिसमें 15 जिंदा कारतूस हैं। शुरुआती पूछताछ में जान मोहम्मद डार ने खुलासा किया कि उसे आतंकवादी संगठन ने पुजारी की हत्या करने को कहा था। बताया जा रहा है कि बढ़ई का काम करने वाला जान मोहम्मद डार दिसंबर 2020 में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आबिद के संपर्क में आया था। पीओके में रहकर आतंकी गतिविधियां चलाने वाले डार ने उसे आतंकी संगठन में शामिल होने को प्रेरित किया था। बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल 2021 को आबिद ने अनंतनाग में डार से मुलाकात की और उसे स्वामी यति नरसिंहानन्द सरस्वती की हत्या का टारगेट दिया था।

Breaking news : दुर्ग जिले में बदली स्कूलों की टाइमिंग, कड़ाके की ठंड के कारण शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
भाजपा विधायक दीपेश साहू पर जानलेवा हमला, पेट्रोल से भरी बोतल फेंकी, एक युवक घायल
राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में फैलता संचार नेटवर्क… इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण अब जानने लगे हैं देश और दुनिया की तरक्की
मेरे अन्नदाता खुश हैं, खुशहाल हैं, इस बात की मुझे बहुत खुशी है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
डिप्टी सीएम पहुंचे वनांचल ग्राम में बनें पुनर्वास केंद्र, सरेंडर युवाओं से मिले… कौशल प्रशिक्षण को लेकर दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोविशील्ड के टीके के बाद खून का थक्का जमने और ब्लीडिंग के मिले हैं 26 केस: पैनल रिपोर्ट
Next Article सेंट्रल विस्टा: निर्माण कार्य रोक की याचिका पर हुई सुनवाई, दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित सेंट्रल विस्टा: निर्माण कार्य रोक की याचिका पर हुई सुनवाई, दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?