ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी को लगाया जा रहा है कोविड का टीका…. आज रिकॉर्ड 5337 लोगों ने लगवाया टीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी को लगाया जा रहा है कोविड का टीका…. आज रिकॉर्ड 5337 लोगों ने लगवाया टीका

By @dmin
Published: April 1, 2021
Share
Kovid vaccine is being applied to everyone above 45 years of age in
Kovid vaccine is being applied to everyone above 45 years of age in
SHARE

भिलाई। भिलाई में 46 केन्द्र टीकाकरण के लिये बनाये गये है, इन केन्द्रों में कोविड का टीका लगाया जा रहा है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण गुरुवार से किया जा रहा है। निगम के रहवासी उत्साहपूर्वक टीका लगवा रहे है। कोविड संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं भिलाई निगम ने टीकाकरण केन्द्रों को लोगों की सहूलियत के लिये इजाफा किया जा रहा है। टीका लगाने के लिये रजिस्ट्रेशन एवं वेरिफिकेशन प्रोसेस में तेजी लाई गई है। गुरुवार को टीकाकरण के लिए भारी उत्साह दिखा और 5337 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया।
निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी कंट्रोल रूम से लगातार टीकाकरण की मॉनिटरिंग कर अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। उपायुक्त अशोक द्विवेदी व जोन के आयुक्त सतत केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं! अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण लक्ष्य निगम ने रखा है। निगम प्रशासन ने टीकाकरण केन्द्रों तक असहाय लोगों को पहुंचाने एवं लोगों का टीकाकरण कराने बड़े वाहनों की भी व्यवस्था की है। मितानीन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टीकाकरण के लिये घर घर संपर्क कर रहे है। निगम के कर्मचारी रजिस्ट्रेशन एवं वेरिफिकेशन का कार्य तेजी से कर रहे है। टीकाकरण के बाद कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक कुछ देर निगरानी में रखा जा रहा है। हेल्थ वर्कर, फ्रंट वर्कर के टीकाकरण के बाद आम आदमी को भी टीका लगाया जा रहा है। जितना ज्यादा टीकाकरण होगा कोविड संक्रमण को रोकने में उतनी ही मदद मिलेगी। टीकाकरण के लिये समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। कोरोना टीका लगवाने सूचित करते हुये केन्द्रों तक पहुंचा रहे है।

इन केंद्रों में पहुंचकर लगवाएं टीका

जोन 01 क्षेत्र के – शिव मंदिर मॉडल टाउन, सांस्कृतिक भवन स्मृतिनगर, कोसानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आश्रय स्थल प्रियदर्शनी परिसर पूर्व, सियान सदन गणेश मंदिर के पास, पुरानी शराब भ_ी पार्षद कार्यालय भीमनगर, मल्लाह पारा श्रमिक भवन, शासकीय स्कूल फरीदनगर, कोहका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मंगल बाजार कोहका, शास्त्री हॉस्पिटल पीएचसी, आमोद भवन सुपेला, सियान सदन मिलन चौक हुडको।
जोन 02 क्षेत्र के – वार्ड नं. 10 शांतिनगर प्रा. शाला दशहरा मैदान, वार्ड नं. 11 अंबेडकर नगर अंबेडकर भवन, वार्ड नं. 13 राजीव नगर राम जानकी मंदिर, वार्ड नं. 14 जवाहर नगर कर्मा भवन रामनगर, वार्ड नं. 15 वैशाली नगर प्रा. स्वा. केन्द्र, वार्ड नं. 15 वैशालीनगर सांस्कृतिक भवन, वार्ड नं. 16 कुरूद स्वास्थ्य विभाग कार्यालय, वार्ड नं. 17 वृन्दानगर मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, वार्ड नं. प्रेमनगर चैता मैदान, वार्ड नं. 19 शास्त्रीनगर छत्तीसगढ़ सदन, वार्ड नं. 26 हाउसिंग बोर्ड सूर्यकूण्ड, वार्ड नं. 27 घासीदास नगर सामुदायिक भवन।
जोन 03 क्षेत्र के – वार्ड नं. 20 बीएसपी पानी टंकी स्वास्थ्य कार्यालय, वार्ड नं. 21 सुंदर नगर गुरूद्वारा, वार्ड नं. 22 श्याम नगर केम्प 02 बाल मंदिर, वार्ड नं. 23 मोची मोहल्ला रविदास भवन, वार्ड नं. 50 सेक्टर 02 गणेश मंच, वार्ड नं. 24 दुर्गा विद्यालय।
जोन 04 क्षेत्र के – वार्ड नं. 28 मंगल बाजार छावनी, वार्ड नं. 28 प्राथमिक स्वा. केन्द्र छावनी, वार्ड नं. 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बापूनगर, वार्ड 31 दुर्गा मंदिर सामुदायिक भवन, वार्ड नं. 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुर्सीपार मंगल भवन, वार्ड नं. 33 सामुदायिक भवन पंप हाउस, वार्ड नं. 34 श्रीराम चैक सामुदायिक भवन, वार्ड नं. 37 सामुदायिक भवन सुभाष नगर, वार्ड नं. 38 स्लम स्वास्थ्य केन्द्र, वार्ड नं. 37 शहरी स्वास्थ्य केन्द्र डी मार्केट।
जोन 05 क्षेत्र के – वार्ड नं. 54 सेक्टर 5 सत विजय ऑडिटोरियम, वार्ड नं. 65 सेक्टर 07 लक्ष्मीपति राजू पूर्व पार्षद के घर के समीप, जोन 05 सेक्टर 06 कालीबाड़ी मंदिर, वार्ड नं. 64 सेंट्रल एवेन्यू के समीप गुंडिचा मंच, जैन मंदिर फिजियोथेरेपी कक्ष सेक्टर 06।

प्रसव के 6 घंटे बाद नवजात के साथ इंटर की परीक्षा देने पहुंची छात्रा
बालोद में कांस्टेबल की करतूत: डेढ़ साल की मासूम को सिगरेट से दाग दिया…. वजह बस इतनी सी थी
मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल
नक्सल मुठभेड़ में घायल जवान का हौसला बुलंद, सीएम साय से कहा – ठीक होते ही और मारूंगा
CG Elections 2023 : ईवीएम में कैद हुई 958 प्रत्याशियों की किस्मत, छत्तीसगढ़ में ओवरऑल 70.59 फीसदी  मतदान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The Chief Secretary reviewed the situation of vaccinations and Kovid h मुख्य सचिव ने की वेक्सीनेशन एवं कोविड अस्पतालों के स्थिति की समीक्षा, कहा- कोविड के विरूद्ध टीकाकरण में लाएं तेजी
Next Article बिग ब्रेकिंग: सिविक सेंटर चौपाटी सहित कुछ और बाजार भी होंगे बंद, भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया आदेश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?