ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्य सचिव ने की वेक्सीनेशन एवं कोविड अस्पतालों के स्थिति की समीक्षा, कहा- कोविड के विरूद्ध टीकाकरण में लाएं तेजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्य सचिव ने की वेक्सीनेशन एवं कोविड अस्पतालों के स्थिति की समीक्षा, कहा- कोविड के विरूद्ध टीकाकरण में लाएं तेजी

By @dmin
Published: April 1, 2021
Share
The Chief Secretary reviewed the situation of vaccinations and Kovid h
The Chief Secretary reviewed the situation of vaccinations and Kovid h
SHARE

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए है कि सभी जिलों में कोविड के विरूद्ध टीकाकरण करने में तेजी लाये। मुख्य सचिव ने जिलों में डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में आईसीयू और एचडीयू की क्रियाशीलता एवं जिलों में कोविड के विरूद्ध टीकाकरण की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने भी इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणुजी पिल्ले ने वैक्सीनेशन एवं कोविड अस्पतालों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पर भी कन्टेनमेंट जोन बनाया जाए, वहां पर लोगों को इस बात की जानकारी दी जाए कि यहां कन्टेनमेंट जोन क्यों बनाया गया है। कन्टेनमेंट जोन में नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि लोग मास्क अनिवार्य रूपा से लगाएं इस बात का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों पर 500 रूपए का आर्थिक दण्ड वसूल किया जाए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जाए कि सभी पात्र व्यक्ति टीका जरूर लगवायें। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का यह दायित्व है कि वह इस बात का व्यापक प्रचार-प्रसार करें कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। टीका लग जाने से इससे बचाव होगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोविड के विरूद्ध टीकाकरण के जनजागकरण के लिए मंत्रीगणों, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का जरूरी सहयोग लिया जाए।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पड़ोसी जिलों एवं राज्यों में कोविड के संक्रमण की स्थिति की जानकारी रखने के लिए निर्देश दिए। बैठक में निजी अस्पतालों की स्थिति, प्रतिदिन 150 से अधिक टीकाकरण प्रति केन्द्र करने एवं मास्क न लगाने पर जुर्माना अधिरोपित करने तथा कोविड की रोकथाम के सभी जरूरी उपायों की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी., मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, राज्य स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं संचालक स्वास्थ्य श्री नीरज बंसोड सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, एसपी जिला पंचायतों के सीईओ, नगर निगम आयुक्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं समस्त नोडल ऑफिसर एवं वैक्शिनेशन ड्राइव शामिल हुए।

देसी टीके से दूर होगी वैक्सीन की किल्लत, भारत बायोटेक हर साल बनाएगा 90 करोड़ कोवैक्सिन
विधायक ने कहा – पद की परवाह नहीं, जनता की परवाह करता हूँ, कलेक्टर से मिल नगर निगम की कार्रवाई पर जताई नाराजगी
बड़ा हादसा: पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार की मौत, एक का इलाज जारी
एक्टिवा सवार युवक व युवती की सड़क हादसे में मौत, कुम्हारी स्टेशन चौक पर देर रात स्पोर्ट्स कार ने मारी टक्कर
कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले- किसानों की शंका दूर करने को सरकार 24 घंटे तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona's awe: 50 percent of the employees will work in the Ministry कोरोना का खौफ: मंत्रालय व सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारी करेंगे काम…. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Next Article Kovid vaccine is being applied to everyone above 45 years of age in भिलाई निगम क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी को लगाया जा रहा है कोविड का टीका…. आज रिकॉर्ड 5337 लोगों ने लगवाया टीका

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?