ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड के खिलाफ जंग: बीएसपी एचआरडीसी परिसर में बना रहा 500 बिस्तरों का कोविड सेंटर… प्लांट से सीधे मिलेगा ऑक्सीजन… जून के पहले सप्ताह तक हो जाएगा शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोविड के खिलाफ जंग: बीएसपी एचआरडीसी परिसर में बना रहा 500 बिस्तरों का कोविड सेंटर… प्लांट से सीधे मिलेगा ऑक्सीजन… जून के पहले सप्ताह तक हो जाएगा शुरू

By @dmin
Published: May 22, 2021
Share
कोविड के खिलाफ जंग: बीएसपी एचआरडीसी परिसर में बना रहा 500 बिस्तरों का कोविड सेंटर… प्लांट से सीधे मिलेगा ऑक्सीजन… जून के पहले सप्ताह तक हो जाएगा शुरू
कोविड के खिलाफ जंग: बीएसपी एचआरडीसी परिसर में बना रहा 500 बिस्तरों का कोविड सेंटर… प्लांट से सीधे मिलेगा ऑक्सीजन… जून के पहले सप्ताह तक हो जाएगा शुरू
SHARE
??

भिलाई। राष्ट्र के कोरोना महामारी के खिलाफ लड़े जाने वाले जंग में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपनी तैयारियों के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर और माननीय केंद्रीय मंत्री (पेट्रोल, प्राकृतिक गैस और स्टील) धर्मेंद्र प्रधान के मार्गदर्शन में भिलाई स्टील प्लांट लगभग 500 बिस्तरों की कोविड चिकित्सा सुविधा स्थापित करने की योजना पर तेजी से कार्य कर रहा है। भिलाई स्टील प्लांट के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय और अनुसंधान केन्द्र सेक्टर-9 में वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं के अलावा इस नई सुविधा में कोविड का उपचार संयंत्र से सीधे गैसीय ऑक्सीजन के सहयोग से किया जायेगा।
संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता के कुशल दिशा-निर्देशन में जारी पहले चरण में बीएसपी के मानव संसाधन विकास विभाग के खाली पड़े वर्कशॉप्स व क्लास रूम में 110 बेड से अधिक कोविड केयर सेंटर स्थापित करने की योजना पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। प्लांट में सबसे उपयुक्त बिंदु से पाइप लाइन के माध्यम से गैसीय ऑक्सीजन सीधे मानव संसाधन विकास विभाग के इस वर्कशॉप तक लाया जा रहा है। इस योजना पर युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। प्रारंभिक योजना के अनुसार यह नया कोविड केंद्र जून के प्रथम सप्ताह तक तैयार हो जाने की योजना है।
इस केन्द्र में प्लांट से सीधे मिलेगी गैसीय ऑक्सीजन
स्थापित होने वाले इन नये कोविड केन्द्रों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का उपयोग करने के बजाय सीधे संयंत्र से प्राप्त गैसीय ऑक्सीजन का उपयोग किया जाएगा। मरीजों को ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए भिलाई स्टील प्लांट से सीधे एक समर्पित गैस लाइन इन कोविड केन्द्रों में पहुंचायी जा रही है। वर्तमान में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बहुत अधिक है इसलिए सेल-बीएसपी ऑक्सीजन के अतिरिक्त स्रोत के रूप में सीधे गैसीय ऑक्सीजन का इस्तेमाल करेगी।
निर्माण कार्य व उपकरण खरीद की प्रक्रिया जारी
एचआरडीसी में स्थापित होने वाले इस कोविड सेंटर में विविध कार्य बड़े जोरो पर है। जिसमें भवन की पुर्नसंरचना, कमरों में लाइट, पंखा तथा अन्य उपकरणों हेतु वायरिंग के कार्य सेंटर में विद्युत आपूर्ति हेतु अंडरग्राउंड केबलिंग, गैस लाइन बिछाने का कार्य, टायलेट व बाथरूम का निर्माण, दूसरे मंजिल तक मरीजों को पहुंचाने के लिए रैम्प का निर्माण, डॉक्टर्स रूम तथा नर्सिंग स्टेशन की व्यवस्था, चेंजिंग रूम की व्यवस्था, बेडस् व आवष्यक उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है।
अतिरिक्त ऑक्सीजन बैकअप की भी है प्लानिंग
इस कोविड सेंटर में गैसीय ऑक्सीजन लाइन लाने के साथ ही सिलेंडर बैकअप की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का बैकअप भी प्लान किया जा रहा है। लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए आंतरिक संसाधनों के तहत एसएमएस-1 में अनुपयोगी पड़े लिक्विड आर्गन टैंक को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंक में परिवर्तित किया जा रहा है।
एलएमओ की होगी बचत
भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा इस कार्य में सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल तथा प्रोजेक्ट व परचेस जैसे कई विभागों की टीम युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। बीएसपी द्वारा इन 500 बिस्तरों को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जायेगा। पहले चरण में कंपनी लगभग 110 बिस्तरों की सुविधा कायम करेगी और इसे विभिन्न चरणों में 500 बेडस् तक बढ़ाया जायेगा। इस नई कोविड उपचार केन्द्र के निर्माण से न सिर्फ जिले में कोविड उपचार के बिस्तरों की संख्या में इजाफा होगा बल्कि लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की बचत भी होगी। साथ ही लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के परिवहन व्यय तथा समय की भी बचत होगी।

जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने राहुल गांधी की जयंती पर पेश की सेवा की मिशाल… जरूरतमंदों को बांटे मास्क व सनेटाइजर
लगातार लॉकडाउन से सामान्य परिवार हलाकान: शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने कहा- सामान्य परिवारों की सुध लेने वाला कोई नहीं
कोरोना का बड़ा विस्फोट, 24 घंटे में मिले कोरोना के 1.52 लाख से ज्यादा नए मामले, 839 की गई जान
कोरोना के नए केसों ने फिर डराया, 2 लाख 80 हजार के पार; एक्टिव मामले 18 लाख से ज्यादा
बड़ा हादसा, बच्ची को बचाने में कुएं में गिरी भीड़, अबतक 4 की मौत, बचाव कार्य जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मोटर वाहन नियमों में बड़ा बदलाव: अब सीएनजी से चल सकेंगे 15 साल पुराने ट्रैक्टर, होगी पैसों की बचत मोटर वाहन नियमों में बड़ा बदलाव: अब सीएनजी से चल सकेंगे 15 साल पुराने ट्रैक्टर, होगी पैसों की बचत
Next Article मुख्यमंत्री बघेल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नवनिर्मित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल और कोविड लैब का किया लोकार्पण… ऑक्सीजन प्लांट के स्थापना की घोषणा भी की मुख्यमंत्री बघेल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नवनिर्मित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल और कोविड लैब का किया लोकार्पण… ऑक्सीजन प्लांट के स्थापना की घोषणा भी की

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?