ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड-19 के नियंत्रण तथा तत्परता से इलाज के लिए प्रदेश के दुर्गम तथा दूरस्थ अंचल तक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार…. ब्लॉक मुख्यालय बगीचा में बनाया जा रहा 150 बेड का अतिरिक्त कोविड सेंटर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोविड-19 के नियंत्रण तथा तत्परता से इलाज के लिए प्रदेश के दुर्गम तथा दूरस्थ अंचल तक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार…. ब्लॉक मुख्यालय बगीचा में बनाया जा रहा 150 बेड का अतिरिक्त कोविड सेंटर

By @dmin
Published: April 18, 2021
Share
Revealed in the book on former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee
Revealed in the book on former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee
SHARE

रायपुर। प्रदेश में कोविड-19 के नियंत्रण तथा मरीजों को तत्परता से इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा हरसंभव पहल की जा रही है। इसके तहत राज्य के दुर्गम तथा दूरस्थ अंचल तक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उसके सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इनमें आवश्यकता के अनुरूप कोविड केयर सेंटर, क्वारेंटाइन सेंटर खोले जाने सहित टेस्टिंग तथा टीकाकरण आदि कार्यों को विशेष गति दी जा रही है। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता लाने का कार्य भी किया जा रहा है।
इस कड़ी में राज्य के दूरस्थ अंचल स्थित ब्लॉक मुख्यालय बगीचा में 150 बेड का अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर तैयार किया जा रहा है। यह कोविड केयर सेंटर डी.ए.व्ही. विद्यालय बगीचा में स्थापित किया जा रहा है। गौरतलब है कि वर्तमान में ब्लॉक मुख्यालय बगीचा में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अतिरिक्त भवन की आवश्यकता थी। इसे ध्यान में रखते हुए डी.ए.व्ही. विद्यालय बगीचा को अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। इसी तरह दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा), कोरबा तथा गरियाबंद जिले में चिकित्सा अधिकारी सहित स्टाफ नर्स आदि पदों में भर्ती भी की जा रही है। इसके तहत कोरोना काल में दक्षिण बस्तर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए अभी 4 डॉक्टरों की नियुक्ति हुई है। इसके अलावा कोरबा जिले में कोविड अस्पतालों में अस्थाई पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। गरियाबंद जिले में कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम, नियंत्रण तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा अधिकारी के 5 पद तथा स्टॉफ नर्स के 30 रिक्त पद पर आवेदन मंगाए गए हैं।
धमतरी जिले के प्रत्येक गांव में 20-20 वालंटियर्स नियुक्त
राज्य में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए धमतरी जिले के प्रत्येक गांव में 20-20 वालंटियर्स नियुक्त कर टीकाकरण के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है और इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। सूरजपुर जिले में जिला कलेक्टर द्वारा विद्या गैस इंडस्ट्री नयनपुर में उत्पादित ऑक्सीजन के वितरण व विक्रय हेतु नवीन आदेश जारी किया गया है, जिसमें ऑक्सीजन का विक्रय किसी भी औद्योगिक इकाई अथवा व्यावसायिक प्रयोजन के लिए पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। इसी तरह कोण्डागांव के गांव-गांव में स्वसहायता समूह की महिलाएं जागरूकता के लिए दीवार लेखन का कार्य कर रही हैं। साथ ही घर से बाहर जाने पर मास्क लगाने, सेनेटाइजर का उपयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने संबंधी जानकारी दी जा रही है। इसमें बताया जा रहा है कि इनके पालन से काफी हद तक कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है।
कोरबा में होमआइसोलेशन से ठीक होने की दर 80 फीसदी
इसी तरह कोरबा जिले में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए तेजी से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यहां वर्तमान में कोविड मरीजों के इलाज के लिए जरूरत से दोगुनी मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध है। कोरबा जिले में होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना से जंग लड़ रहे मरीज बड़ी संख्या में तेजी से ठीक हो हैं। जिले में अभी तक 21 हजार 311 मरीजों को सामान्य लक्षण और कोरोना प्रोटोकॉल तथा इलाज के मार्गदर्शी निर्देशों का पालन करते हुए होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने की सुविधा दी जा चुकी है। इनमें से अब तक 16 हजार 897 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इस तरह कोरबा जिले में होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराकर ठीक होने की दर लगभग 80 प्रतिशत है।

BHILAI में इस जगह बन रहा है बेहतरीन वेंडिंग जोन, गुमटियां होंगी व्यवस्थित, आकर्षक लुक में आएगी नजर…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान, सरकार ने खत्म की लाइसेंस की जरूरत… जानिए अब क्या होगा नियम
शिक्षा मंत्री निशंक का ऐलान, 4 मई से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा
कृषि कानूनों पर बनी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से अलग हुए भूपिंदर सिंह मान, बोले- पंजाब और किसानों के साथ खड़ा हूं
बजट के तेल कंपनियों ने दिया आम आदमी को झटका: पेट्रोल डीजल के साथ एलपीजी के बढ़े दाम…. जाने क्या है आज के दाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 75 Oxygen beds available at Chandulal Chandrakar Kovid Hospital right now for Kovid patients कोविड मरीजों के लिए चंदूलाल चंद्राकर कोविड हॉस्पिटल में अभी 75 आक्सीजन बेड उपलब्ध…. जरूरतों के अनुरूप अस्पताल को लगातार किया जा रहा अपडेट
Next Article लॉकडाउन में मिली रियायातों में विसंगितयां: चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिलकर रखी अपनी बात लॉकडाउन को लेकर चेम्बर की प्रशासन से मांग: किराना दुकान संचालकों को भी मिले होम डिलवरी की अनुमति…. आदेश पर प्रशासन करे फिर से विचार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?