ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कॉरपोरेट पर मोदी सरकार मेहरबान, खजाने को होगा 25 हजार करोड़ का नुकसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

कॉरपोरेट पर मोदी सरकार मेहरबान, खजाने को होगा 25 हजार करोड़ का नुकसान

By @dmin
Published: February 2, 2020
Share
SHARE

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को देश का आम बजट (Budget 2020) पेश किया. इस बजट में कॉरपोरेट सेक्‍टर के लिए कई खास ऐलान किए गए हैं. इसी के तहत डिविडेंड डिस्ट्रिब्यूशन टैक्स/लाभांश वितरण कर (डीडीटी) को भी हटा दिया गया है. डीडीटी के हटाए जाने से सरकार का राजस्व 25,000 करोड़ रुपये तक कम होने वाला है. ऐसे में सवाल है कि आखिर डीडीटी क्‍या है और इससे सरकार को कैसे नुकसान होगा. आइए विस्‍तार से समझते हैं..

क्‍या होता है डीडीटी?

दरअसल, डिविडेंड वह रकम है, जो कंपनी मुनाफा होने पर अपने शेयर धारकों को देती है. वर्तमान में कंपनी की तरफ से शेयर धारकों को मिलने वाले डिविडेंड (मुनाफा) पर 15 फीसदी की दर से डिविडेंड डिस्ट्रिब्यूशन टैक्स लगता है. इसके अलावा इस टैक्‍स पर सेस और सरचार्ज भी लागू होगा है.

घरेलू कंपनियों को डीडीटी, अपने मुनाफे पर टैक्स अदा करने के अलावा देना पड़ता है. एक तरह से डीडीटी कंपनियों के लिए डबल बोझ की तरह होता है. हालांकि, बजट में सरकार ने इस बोझ को खत्‍म कर दिया है. वहीं अब यह टैक्‍स, मुनाफा लेने वाले शेयर धारकों पर लगेगा. जाहिर सी बात है कि सरकार ने कंपनियों को राहत दी है तो वहीं शेयर होल्‍डर्स के लिए चुनौती बरकरार है.

यहां बता दें कि शेयर बाजार में जो कंपनियां सबसे अधिक डिविडेंड देती हैं उनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, इंडियन ऑयल, एचडीएफसी बैंक, कोल इंडिया, आईटीसी और वेंदाता शामिल हैं. इसके अलावा एनटीपीसी, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान युनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां भी डिविडेंड देने के लिए जानी जाती हैं.

क्‍या होगा फायदा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान बताया, ”भारतीय शेयर बाजार को और भी अधिक आकर्षक बनाने, निवेशकों के एक बड़े वर्ग को राहत देने के लिए ये प्रस्‍ताव लाया गया है. वहीं निवेशकों को भी लुभाने में कामयाब होगा. ज्यादातर विदेशी निवेशकों को उनके अपने देश में डीडीटी क्रेडिट का लाभ उपलब्ध नहीं होने से उन्‍हें नुकसान होता है.” निर्मला सीतारमण के मुताबिक डीडीटी को हटाने के बाद हर साल अनुमानित 25,000 करोड़ रुपये के राजस्‍व का नुकसान होगा. यहां बता दें कि म्युचुअल फंड स्कीमों के डिविडेंड पर भी डिविडेंड डिस्ट्रिब्यूशन टैक्स लागू होता है.

बजट के दिन सोना 1040 रुपये हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में 4214 रुपये की उछाल
रीफर्बिश्ड पीसी के लिए रायपुर में एसुस इंडिया का ‘सिलेक्ट स्टोर’ लॉन्च
डॉनल्ड ट्रंप के ईरान के साथ शांति की बात करने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट
13 महीने के उच्चतम स्तर पर थोक महंगाई दर, अप्रैल महीने में 1.26% हुआ आंकड़ा
Sensex/Nifty: शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर; 75000 की दहलीज पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 22650 के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article LIC में सरकार की हिस्सेदारी बेचने का विरोध, 4 फरवरी को हड़ताल और धरना
Next Article शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ दोहरा शतक लगाया, भारत ने अनाधिकृत टेस्ट ड्रॉ कराया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?