ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना वेरिएंट को इंडिया से जोड़ने पर कांग्रेस पर भड़की BJP, बोली- देश का हुआ अपमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कोरोना वेरिएंट को इंडिया से जोड़ने पर कांग्रेस पर भड़की BJP, बोली- देश का हुआ अपमान

By @dmin
Published: May 22, 2021
Share
CWC की बैठक में सोनिया की केंद्र से गुहार, बोलीं- टीकाकरण के लिए आयुसीमा घटाकर 25 साल करे सरकार
CWC की बैठक में सोनिया की केंद्र से गुहार, बोलीं- टीकाकरण के लिए आयुसीमा घटाकर 25 साल करे सरकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। बीजेपी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की कोरोना वायरस के प्रकार (वेरिएंट) को भारत से जोडऩे के लिए निंदा की और आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार ऐसे बयान दे रही है, जिससे देश का अपमान हो रहा है और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई कमजोर हो रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है और इसके बजाए उसने नकारात्मक राजनीति की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने बातचीत के दौरान भारतीय कोरोना शब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी स्पष्ट किया है कि वायरस के किसी भी प्रकार का नाम किसी देश के नाम से नहीं जोड़ा जाएगा। जावड़ेकर ने कहा, ‘वह (कमलनाथ) यही नहीं रुके और कहा कि हमारी पहचान मेरा भारत कोविड है… यह भारत का अपमान है। कांग्रेस के कई नेता इस तरह का बयान दे रहे हैं। कई नेताओं ने कहा कि यह भारतीय प्रकार है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर म्यूकरमाइकोसिस (काला कवक) के इलाज के लिए आवश्यक दवाओं की आपूर्ति करने और इससे प्रभावित लोगों का नि:शुल्क इलाज करने के बारे में जावड़ेकर ने कहा कि भारत ने विदेशों से भी दवाएं मंगाई हैं और राज्यों को इसकी पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर लोगों के बीच भ्रम एवं भय फैलाने के आरोप लगाए और कहा कि वे तब से ऐसा कर रहे हैं, जब कोविड-19 का घरेलू टीका कोवैक्सीन लॉन्च किया गया था।

जावड़ेकर ने कहा कि अब यह दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों ने कोवैक्सीन का टीका लगवाया है, उन्हें यात्रा प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि यह दूसरे देशों में सूचीबद्ध नहीं है। उन्होंने कहा, ‘Óजहां तक मेरी जानकारी है, यह प्रक्रिया जारी है और डब्ल्यूएचओ ने ऐसा कोई निर्णय नहीं किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बयान से न केवल देश का अपमान हुआ है बल्कि उसने महामारी के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने का प्रयास किया है। जावड़ेकर ने कहा, ‘सोनिया गांधी को बताना चाहिए कि कांग्रेस इस तरह की नकारात्मक राजनीति क्यों कर रही है और उन्होंने कमलनाथ के बयान की निंदा क्यों नहीं की है।

सूरत में पैकेजिंग कंपनी में लगी भीषण आग… दो मजदूरों की मौत, 125 से ज्यादा लोग बचाए गए… जान बचाने छत से कूदे लोग
दर्ज हुई एफआईआर तो भड़के सीएम बघेल, कहा- पहले प्रचार का डेमो दे चुनाव आयोग
दर्दनाक घटना: ईंट भट्ठे के पास खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत
दिल्ली में दबोचा गया जैश आतंकी, भगवा कपड़ों में जाकर यति नरसिंहानन्द की हत्या की थी साजिश
कांग्रेस के साथ नहीं होगा गठबंधन, जयंत ने संभावना से किया इनकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में कोरोना: डॉ. वीके पॉल ने कहा, देश के बड़े हिस्से में अब नियंत्रण में आ रहे हालात भारत में कोरोना: डॉ. वीके पॉल ने कहा, देश के बड़े हिस्से में अब नियंत्रण में आ रहे हालात
Next Article ' यास ' मचाएगा तबाही? मौसम विभाग की चेतावनी, गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की है आशंका ‘ यास ‘ मचाएगा तबाही? मौसम विभाग की चेतावनी, गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की है आशंका

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?