ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना टीकाकरण में तेजी के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम, भारत में ट्रायल बिना विदेशी वैक्सीन को मिलेगी मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना टीकाकरण में तेजी के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम, भारत में ट्रायल बिना विदेशी वैक्सीन को मिलेगी मंजूरी

By @dmin
Published: May 27, 2021
Share
अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग
अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच देश में टीकाकरण को तेजी देने के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने विदेशों में निर्मित ‘अच्छी तरह से स्थापित’ कोविड-19 रोधी टीकों के लिए भारत में ट्रायल की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। सरकार के इस कदम से विदेशी टीकों के आयात में तेजी आएगी। सरकार ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब देश में दूसरी लहर कुछ शांत पडऩे के बावजूद प्रतिदिन करीब 2 लाख नए संक्रमित मिल रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है। भारत में इस समय एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से विकसित और भारत में उत्पादित कोविशील्ड और भारत बायोटेक-आईसीएमआर के टीके कोवैक्सीन से लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी को भी सरकार आपातकालीन मंजूरी दे चुकी है, लेकिन अभी इसके कुछ लाख टीके ही रूस से लाए गए हैं और आने वाले दिनों में भारत में भी उत्पादन किया जाएगा।

सरकार ने कहा है कि जल्दी से जल्दी टीकों के आयात के लिए फाइजर से बातचीत चल रही है। इसके अलावा जॉनसन एंड जॉनसन और मोडर्ना के साथ भी चर्चा हुई है। पिछले महीने भारत सरकार ने विदेशी टीकों को फास्ट-ट्रैक मंजूरी देने का वादा किया था, लेकिन स्थानीय ट्रायल पर जोर देने की वजह से फाइजर से बातचीत अटकी हुई थी। सरकार ने एक बयान में कहा, दूसरे देशों में उत्पादित अच्छे टीकों के लिए स्थानीय ट्रायल की अनिवार्यता में छूट के लिए प्रावधानों को बदला गया है।
सरकार ने यह भी कहा है कि किसी वैक्सीन निर्माता कंपनी ने अभी भारत के दवा नियामक के पास मंजूरी के लिए आवेदन नहीं दिया है। बयान में कहा गया है, हम अंतरराष्ट्रीय वैक्सीन निर्माताओं से अपील को दोहराते हैं कि आएं और भारत में निर्माण करें, भारत के लिए और दुनिया के लिए। देश में 20 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं, लेकिन महज 3 फीसदी आबादी को दोनों डोज लगे हैं।

अमरिंदर ने फिर फोड़ा फोटो बम… सुषमा स्वराज से लेकर सोनिया व मुलायम तक की फोटो आरूसा के साथ, पूछा- क्या इन सबके आईएसआई से संबंध हैं?
प्रसव पीड़ा से पांच घंटे अस्पताल में तड़पती रही महिला, गर्भ में बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
तिरंगा यात्रा : नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, सीएम साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
मुख्यमंत्री बघेल आज डोंगरगांव में करेंगे आमजनों से भेंट-मुलाकात, लोगों से होगा सीधा संवाद
11 केवी की चपेट में आने से हाथी हुआ बेहोश, होश में लाने वन विभाग को खिलाने पड़े 4 दर्जन केले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बंबई हाईकोर्ट: पूनावाला को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग, याचिका पर उद्धव सरकार से जवाब तलब बंबई हाईकोर्ट: पूनावाला को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग, याचिका पर उद्धव सरकार से जवाब तलब
Next Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes IB और रॉ के प्रमुखों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा, पीएम नरेंद्र मोदी ने लिया फैसला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?