ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संक्रमण हुआ 5000 के पार, 150 मौतें, 421 लोग ठीक भी हुए
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

कोरोना संक्रमण हुआ 5000 के पार, 150 मौतें, 421 लोग ठीक भी हुए

By @dmin Published April 11, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के मामले अब 5000 को क्रॉस कर गए हैं। मंगलवार रात 10 बजे तक संक्रमण के 5311 मामले सामने आ चुके थे। जिनमें से 150 लोगों की मृत्यु हो गई है और 433 ठीक हो चुके हैं। इस तरह देश में 4728 लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं।
महाराष्ट्र में संक्रमण का आंकड़ा 1000 के पार पहुंच गया है यहां पर मंगलवार को 150 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 218 हो गई जिसमें से 60 लोगों की मौत हो चुकी है और 70 ठीक हो चुके हैं। इस प्रकार यहां 888 सक्रिय मामले हैं।
तमिलनाडु में आज 69 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 690 पहुंच गए जिनमें से 7 की मौत हो चुकी है और 19 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में यहां 664 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में संक्रमण के आज 25 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 550 हो गई जिसमें से 16 ठीक हो चुके हैं और 7 की मृत्यु हो गई है। इस प्रकार यहां 527 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। तेलंगाना में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है यहां मंगलवार को 40 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 404 हो गई है। जिसमें से 45 ठीक हुए हैं और 11 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में यहां संक्रमण के 348 सक्रिय मामले हैं। केरल में संक्रमण के मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है यहां मंगलवार को सिर्फ दो नए शंकर के सामने आए। यहां पर अभी तक केवल 2 लोगों के संक्रमण के कारण मौत हुई जबकि 59 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं, 275 लोग इलाज करा रहे हैं। राजस्थान में आज संक्रमण के 27 मामले सामने आए और संक्रमित लोगों की संख्या 328 पहुंच गई। इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 ठीक हो चुके हैं इस तरह यहां पर संक्रमित लोगों की संख्या 301 बची है। उत्तर प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 305 हो गई है जिसमें से 21 ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 की मृत्यु हो गई है। यहां संक्रमण के 281 सक्रिय मामले हैं। आंध्र प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 304 पहुंच गई है यहां पर 5 लोग ठीक भी हो चुके हैं और 3 की मृत्यु हो गई है 296 लोग अभी भी संक्रमित हैं।
मध्यप्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 290 पहुंच चुकी है जिसमें से 11 लोग ठीक हो गए हैं लेकिन 18 लोगों की मौत हो गई है। यहां पर 261 सक्रिय मामले हैं। गुजरात में 29 नए मामले मिलने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 175 पहुंच गई जिनमें से 25 लोग ठीक भी हो चुके हैं लेकिन 14 लोगों की मौत हो गई है। इस प्रकार यहां पर 136 सक्रिय मामले हैं। कर्नाटक में आज 12 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 175 तक पहुंच गई है। 14 प्रदेशों में आज संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin April 11, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मरकज से लौटे जमातियों ने ट्रेन और बस में बांटी थी मिठाई, पुलिस की तलाश शुरू
Next Article ब्लड बैंकों में खून की कमी, लॉकडाउन के बाद नहीं मिल रहे डोनर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?