ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के खिलाफ नरेन्द्र मोदी के अपील पर गुरूर की जनता में दिखा एकजुटता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

कोरोना के खिलाफ नरेन्द्र मोदी के अपील पर गुरूर की जनता में दिखा एकजुटता

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

गुरूर। कोरोना के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर गुरूर की जनता ने रविवार रात को एकजुटता दिखाई। रात 9 बजते ही लोग अपने घरों की चैखट पर दीया जलाकर खड़े हो गए। करीब 9 मिनट तक सभी घरों की लाईटें बुझाकर दीपक की रोशनी में रहे। बड़े-बड़े घरो से लेकर झुग्गी झोपड़ी तक में हर किसी के हाथों मे दीपक जगमगा रहा था मानो दीपावली का पर्व मना रहे है। सभी ने घरों के सामने दिए दीपक जलाकर कोरोना जंग में एकजुटता का संदेश दिया। रात 9 बजे ही पूरा गुरूर ब्लाक दिए की रोशनी में सराबोर हो गया। नगर सहित नेशनल हाईवे 930 से गुजरे ग्राम भरदा, तार्री, कुलिया, कनेरी, धनोरा सहित जंगल क्षेत्र से लगे ग्राम बड़भूम, नारागॉव, पेटेचुवा, मंगचुवा, नगझर सहित कोई ऐसा क्षेत्र नजर नहीं आया जहां घरों के बाहर दीप ना जलें हों। जो दीप नहीं जला पाए उन्होंने मोबाइल की फ्लैश लाइट से इस जंग में अपनी सहभागिता की। लोग अपनेघरों की छतों पर पहुंचे और दीपक जलाए। दीए की रोशनी से ऐसा प्रतीत हुआ जैसे दीपावली आ गई हो। इस दौरान पुलिस जवानों ने भी मोबाइल की लाइट जलाकर कोरोना से इस जंग में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने पटाखे में जमकर फोड़े। गुरूर ब्लाक में सभी जगह ऐसा नजर देखने को मिला। गांव हो या शहर सभी ने एकजुटता से इस संक्रमण से लडऩे के लिए ग्रामीणो ने दीए जलाकर दुआए मांगी। ग्रामीण अंचलों मे मां भारती के जयकारे भी लगे और सभी कोरोना संक्रमण से लडऩे दुआ मांगते हुए विश्व में सभी के लिए दुआ मांगी गई। रात्रि में 9 बजते ही सभी लोगों द्वारा घर की लाइट को बंद कर दिया गया, रात्रि में चारों तरफ दीप व टार्च की की रोशनी ही नजर आ रही थी। कई गांव में स्ट्रीट लाइट को भी बंद कर दिया गया था। दीपक जलाते समय सभी के मन में एक ही बात थी कि केवल इस संक्रमण का इलाज मिले और सभी इसे सुरक्षित रहे पूरे देशवासी सुरक्षित रहे। पूरे विश्व के लोग सुरक्षित रहें, इस संक्रमण से लडऩे की क्षमता सभी को मिले कुछ जगहों से पटाखों की भी आवाज सुनाई दी।कोरोना वायरस के अंधकार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर गुरूर क्षेत्रवासियों ने रविवार रात 9 बजे 9 मिनट तक लाइटें बंद कर दीया, मोमबत्ती, टॉर्च और फोन की फ्लैश लाइट जलाई। इससे पहले मोदी ने कोरोना संकट पर अपने तीसरे संबोधन में कहा था कि हमें 5 अप्रैल को अपनी महाशक्ति का जागरण करना है, ताकि लॉकडाउन के दौरान घरों में मौजूद लोग खुद को अकेला महसूस न करें।

जन शिकायतों के निराकरण के लिए एक मार्च से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की सुविधा प्रारंभ
जब्त वाहनों की नीलामी में पुलिस ने कमा लिए लाखों रुपए, जशपुर में लगी 192 गाड़ियों की बोली
लग्जरी कार में मिला 50 लाख का सोना, 19 लाख नगदी भी बरामद… पुलिस ने किया जब्त
बस्तर कमिश्नर और आई जी नक्सल मोर्चा पर तैनात जवानों को मास्क एवं स्वास्थ्य किट किए वितरित
जमीन लीज घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने अमित चंद्राकर को दिया हाईकार्ट जाने का निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए देश और दुनिया में विख्यात बस्तर की तस्वीर बदल रही है
Next Article कोरोना से बचने ग्रामीण अंधविश्वास एवं अफवाहों का भी ले रहे सहारा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?