ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkorbaRaipur

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

By Poonam Patel
Published: August 17, 2026
Share
कोरबा के वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिली रफ्तार, 31 विकास कार्य स्वीकृत
कोरबा के वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिली रफ्तार, 31 विकास कार्य स्वीकृत
SHARE

रायपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन के सशक्त नेतृत्व में कोरबा नगर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के संकल्प के साथ जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 31 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्वीकृत कार्यों के तहत नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण सहित आवश्यक मूलभूत विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों से वार्डों एवं मोहल्लों में आवागमन सुगम होने के साथ ही बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।

मंत्री द्वारा कोरबा शहर के बड़े विकास कार्यों के साथ-साथ वार्डों और मोहल्लों में नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली एवं अन्य अधोसंरचना संबंधी कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीएमएफ मद से 31 कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में 15वें वित्त मद से कोरबा नगर निगम क्षेत्र में अधोसंरचना के 100 कार्यों के लिए 25.95 करोड़ रुपये, पेयजल से संबंधित 15 कार्यों के लिए 7.52 करोड़ रुपये तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए 1.79 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।

मंत्री श्री देवांगन ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएं, ताकि नागरिकों को इन विकास कार्यों का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

इन विकास कार्यों को मिली स्वीकृति 

वार्ड क्रमांक 05, लवली केयर स्कूल से काली मंदिर चौक तक एवं संजय जायसवाल के घर के सामने स्थित नाला निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 11 अंतर्गत संजय नगर में फल वाला मिश्रा जी घर से लेकर टावर तक सीसी रोड व ढक्कन नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 08, मोती सागर पारा गायत्री विहार बस्ती में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 9 अंतर्गत वायरलेस ऑफिस सुशील दास, बिर्जेश, कुलदीप यादव गली में सीसी रोड पर नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 10 अंतर्गत इमली डुग्गू मनबोध टांडे घर से राहुल शुक्ला के घर तक सीसी रोड बनने वाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 12 अंतर्गत नई बस्ती में रानी धनराज कुमार विश्वास केंद्र से साजन अग्रवाल घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक सात अंतर्गत मांझी मोहल्ला में जरीफ अहमद घर से अजलू घर तक व शिव मंदिर से अजय सहिस घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 19.50 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 14 अंतर्गत एलआईजी 51 से अटल आवास नवधा पंडाल तक व एमआईजी 25 से एमआईजी 41 तक सीसी रोड व अटल आवास अन्नपूर्णा श्वास घर से नाली तक नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 15 अंतर्गत झरनापारा से उप स्वास्थ्य केंद्र तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक तीन अंतर्गत डीएम रोड तुलसी मार्ग में आरसीसी नाली निर्माण कार्य लागत 12 लाख, वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस अंतर्गत झोपड़ी पारा राम मंदिर गली एवं मंच गली में सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख शामिल है।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस झोपड़ी पारा सामुदायिक भवन से साइफन तक नाला निर्माण कार्य लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया अंतर्गत सराईपारा बस्ती व अन्य विभिन्न स्थानों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 30 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 17 ढोढ़ीपारा भैसखटाल में सोनी घर से विजय साहू घर तक एवं कोटवार से सुकृत सहिस घर तक एवं राम अवतार घर से केनाल तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक तीन अंतर्गत तुलसी नगर हनुमान मंदिर से मदरसा होते हुए चौहान मोहल्ला तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 65 भेरोताल प्रेम नगर मेन रोड से सामुदायिक भवन से पप्पू पटेल घर तक एवं वेद प्रकाश पटेल घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 53 अंतर्गत गोपालपुर मेन रोड भारिया ढाबा से लेकर राजकुमार सोनिकर घर तक सीसी रोड निर्माण लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 54 अंतर्गत पाइपलाइन सिदार निवास से युगल किशोर के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 30 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 49 अंतर्गत राजीव नगर नसीम खान घर से रमेश राठौड़ घर तक एवं सतनाम चौक के पास सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 54 अंतर्गत सेमी पाली हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत कार्तिक राम केवट घर से पटेल घर तक भगत राम घर से तेजराम घर तक अंडरग्राउंड नाली निर्माण कार्य लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 67 अंतर्गत बलगी रामायण केवट घर से शासकीय मिडिल स्कूल बलगीखार तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 42 बालको देहानपारा अंतर्गत शिव मंदिर से राजरखन द्विवेदी घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 43 बालको आजाद नगर असगर राइनघर से श्मशान घाट देव श्रीवास घर से बरगद पेड़ के आगे नाला तक सीसी रोड एवं कलवर्ट निर्माण एवं मानकी बाई घर से नाला तक नाली व कलवर्ट निर्माण एवं राम मंदिर इंदिरा नगर आंगनवाड़ी तक सीसी रोड निर्माण कार्य 30 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 47 रुमगड़ा अगरिया घर से अगर दास घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 39, बालको निखिल मित्तल घर से रोहित घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 40 बालको पाड़ीमार इंदिरा मार्केट मेनरोड से शिव चंद्रा घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 36 रामपुर अंतर्गत सतनाम नगर बस्ती में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 20 पत्थर्रीपारा बंटी साहू के घर से पुष्पेंद्र साहू घर तक वह मंदाकिनी साहू के घर से तालाब तक सीसी रोड नाली निर्माण कार्य 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 24 अंतर्गत खपराभठा अंजू श्रीवास घर से राम प्रसाद घर तक सीसी रोड नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 35 खरमोरा रुद्रनगर में सत्यनारायण यादव घर से बजरंग पटेल घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 64 इमली छापर मोदी मोहल्ला ट्रांसफार्मर के पास से संतोष कौशिक घर तक नाली निर्माण कार्य लागत 5 लाख रूपए       शामिल है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘मोदी है तो सम्भव है’ पुस्तक का विमोचन, लेखक रामेश्वर वैष्णव को सराहा
यूपी में फिल्मसिटी: सीएम योगी ने कहा- 50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी फिल्म सिटी
धमतरी के सत्यांशु दीप का भारतीय फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
दर्दनाक हादसा: घर में आग लगने से एक परिवार के पांच लोगों की मौत
संजय नगर तालाब का होगा कायाकल्प…. महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने रखी नींव, नए स्वरूप में नजर आएगा शहर का प्रमुख तालाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में पुलिस की राडार पर ऑटो व ई-रिक्शा, क्यूआर से कवर होंगे सभी… जानिए इसके फायदे
Next Article समय-सीमा की बैठक में सभी प्रकरणों का निबटारा शीघ्र करने के दिए निर्देश राजस्व के लंबित प्रकरणों को लेकर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?