ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूपी से लौट रही कोरबा पुलिस की टीम हादसे का शिकार, एसआई की मौत और दो आरक्षक घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

यूपी से लौट रही कोरबा पुलिस की टीम हादसे का शिकार, एसआई की मौत और दो आरक्षक घायल

By Mohan Rao
Published: November 9, 2024
Share
कोरबाा पुलिस की टीम हादसे का शिकार
SHARE

कोरबा। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में शनिवार एक बड़ा हादसा हुआ है, हादसे में कोरबा जिले की पाली पुलिस की स्कार्पियो वाहन हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई, तो एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि एक आरक्षक और दो चालको को हल्की चोटे आई है।

मिली जानकारी के अनुसार पाली थाने से सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन, आरक्षक शैलेंद्र तंवर, आरक्षक नारायण कश्यप , दो चालक ड्राइवर गोपी नागवंशी और वरमु चौहान की टीम 6 नवंबर को कानपुर गई हुई थी। शुक्रवार को  पुलिस की टीम कानपुर से वापस पाली आने को निकली थी। वाहन को गोपी नागवंशी चला रहा था कि वाहन वेंकटनगर रोड से गौरेला की ओर आने सड़क पर मेंढूका गाव के पास आज सुबह सड़क में उनके वाहन के सामने अचानक एक कुत्ते के आ जाने से चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 4 बार पलटते हुए सड़क से 50 मीटर अंदर चले गई।

हादसे में सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौके पर मौत हो गई, जबकि आरक्षक शैलेंद्र तंवर को गंभीर चोट आई। एक आरक्षक नारायण कश्यप और दो चालक ड्राइवर गोपी नागवंशी और वरमु चौहान को मामूली चोट आई है। हादसे के वक्त घटना की सूचना मिलते ही जीपीएम जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को त्वरित इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। फिलहाल गौरेला पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है, तो शव का पोस्टमार्टम के बाद मृतक सब इंस्पेक्टर के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पंचायत वेब सीरिज के स्टार कलाकार पहुंचे छत्तीसगढ़, गांव में इस चीज को देखकर रह गए हैरान, कहा हम सोच भी नहीं सकते थे.. .
बड़ी खबर: मतस्य पालन के नाम पर ठगे गए छत्तीसगढ़ के किसान…. गुडगांव की कंपनी ने लाखों का फायदा दिखाकर ठग लिए करोड़ों रुपए… जाने क्या है पूरा मामला
मई में हो सकती है क्वाड की बैठक, चीन पर नकेल कसने के लिए जुटेंगे दुनिया के दिग्गज
कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक लगे 1.31 करोड़ टीके… 1.05 करोड़ लोगों ने पहला और 26.68 लाख लोगों ने लिए दोनो डोज… जाने आपके जिले के आंकड़े
बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत…. रहाने ने बनाया कॅरियर का 12 वां शतक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिस्ट्रीशीटर को ढेर करने वाली दुर्ग पुलिस टीम सम्मान और पदोन्नति की पात्र – विधायक रिकेश ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा पत्र
Next Article shreekanchanpath 26 # 09 November 2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?