ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोराना का कहर: कोरोना के दैनिक आंकड़ों में फिर बढ़ोत्तरी, रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा नए केस…. पहली बार चार हजार के करीब पहुंची मौतों की संख्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोराना का कहर: कोरोना के दैनिक आंकड़ों में फिर बढ़ोत्तरी, रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा नए केस…. पहली बार चार हजार के करीब पहुंची मौतों की संख्या

By @dmin
Published: May 6, 2021
Share
प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस
प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की खतरनाक रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ज्यादातर राज्यों में पाबंदियां लागू हैं। इसके बावजूद कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट के बाद गुरुवार को एक बार फिर रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं और 3,982 की मौत हो गई। देश में दूसरी बार संक्रमण के मामले चार लाख से ऊपर गए हैं। इससे पहले 30 अप्रैल को 4,02,351 मामले सामने आए थे।  
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 4,12,262 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2,10,77,410 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 3,980 लोगों की कोरोना से जान चली गई। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 23,01,68 पहुंच गई। देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 3,29,113  कोरोना को मात देकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,72,80,844 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 35,66,398  पहुंच गए हैं।
महाराष्ट्र में 57 से अधिक मामले 
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 57,640 मामले सामने आए हैं और 920 लोगों की जान चली गई। वहीं राजधानी मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,879 मामले सामने आए और 77 लोगों की मौत हो गई। इसी प्रकार कर्नाटक में बुधवार को पहली बार कोरोना संक्रमण के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। राजधानी बंगलुरू में ही 23 हजार से ज्यादा मरीज दर्ज किए गए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,112 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा इसी अवधि में 26,841 मरीज ठीक हुए हैं और 346 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब कोरोना कुल मामलों की संख्या 17 लाख 41 हजार 46 हो गई है। इनमें से चार लाख 87 हजार 288 सक्रिय मामले हैं।
देश में 16.25 करोड़ लोगों को लगा कोविड टीका
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 16,25,13,339 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। इसमें 18 साल से ऊपर के लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। हालांकि अभी यह सभी राज्यों में शुरू नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी कोण्डागांव और दंतेवाड़ा जिले को 437.63 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
बेकाबू कोरोना: पिछले 24 घंटे में दो लाख से ज्यादा नए मरीज…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 लाख के करीब
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्थलगांव में 94 करोड़ 35 लाख रुपए के 156 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के आसार, बढ़ेगा तापमान
नगरीय प्रशासन मंत्री से मिले वोरा, दुर्ग में विकास कार्यों के लिए राशि जारी करने का आग्रह किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Officer to observe lockdown on the road… Commissioner stopped after seeing a crowd in the medical shop लॉकडाउन का पालन कराने अधिकारी सड़क पर… मेडिकल दुकान में भीड़ देख रूके आयुक्त… अनुज्ञप्ति वैद्धता समाप्त होने पर वसूला 10 हजार जुर्माना
Next Article हैदराबाद से बस्तर पहुंचे युवक की आइसोलेशन सेंटर में मौत…. आंध्र म्यूटेंट की आशंका से स्वास्थ्य महकमे में हडकंप
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?