ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होते ही बल्ला लेकर उतरे धोनी, भज्जी ने किया बड़ा दावा
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होते ही बल्ला लेकर उतरे धोनी, भज्जी ने किया बड़ा दावा

By @dmin Published January 17, 2020
Share
SHARE

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया. 38 साल के धोनी को बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. धोनी अपने भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच रांची में अपनी घरेलू टीम के नेट अभ्यास सत्र के दौरान उपस्थित थे. इस तरह से उन्होंने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिए हैं.

झारखंड टीम प्रबंधन भी रहा हैरान

झारखंड टीम प्रबंधन के करीबी सूत्रों ने बताया, ‘यहां तक कि हमें भी पता नहीं था कि वह हमारे साथ अभ्यास करने के लिए आ रहे हैं. यह सुखद आश्चर्य था. उन्होंने कुछ देर तक बल्लेबाजी की’ उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि वह नियमित तौर पर टीम के साथ अभ्यास करेंगे. उनकी उपस्थिति से ही खिलाड़ियों को मदद मिल सकती है.’

अभ्यास के लिए नई गेंदबाजी मशीन

धोनी अपने अभ्यास के लिए नई गेंदबाजी मशीन भी लेकर आए. झारखंड की टीम ने जहां लाल गेंद से अभ्यास किया वहीं धोनी सफेद गेंद से ही अभ्यास करेंगे. गौरतलब है कि झारखंड अपना अगला मैच रांची में रविवार से उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगा. धोनी ने 9 जुलाई को भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है.

हरभजन सिंह ने किया ये खुलासा-

उधर, महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के अटकलों के बीच ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि अगर वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तब भी उनके फिर से भारतीय टीम में खेलने की संभावना नहीं है. जब हरभजन से पूछा गया कि क्या धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे, क्योंकि उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है. इस पर हरभजन ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह फिर भारत के लिए खेलेंगे, क्योंकि उन्होंने फैसला कर लिया था कि वह 2019 विश्व कप तक ही खेलेंगे. वह आईपीएल की तैयारी कर रहे होंगे,’

…तो आप ऋषभ पंत को हटा देंगे?

हरभजन से जब पूछा गया कि धोनी के पास आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने का मौका होगा तो उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि धोनी का आईपीएल में प्रदर्शन शानदार रहेगा. लेकिन मुझे नहीं लगता कि अगर वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो भी वह भारत के लिए खेल पाएंगे, ‘ उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अगर ऋषभ पंत आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो क्या आप पंत को अंतिम एकादश से हटा देंगे?

You Might Also Like

आदि कर्मयोगी अभियान के राज्य नोडल अधिकारी एम. राज मुरूगन कबीरधाम के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

संतान-सुख की ओर एक कदम: ओएसिस फर्टिलिटी इस मार्च महिलाओं का कर रहा निःशुल्क फर्टिलिटी टेस्ट

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी

पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता

@dmin January 17, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article NPR की रूपरेखा तय करने गृह मंत्रालय ने आज बुलाई राज्यों की बैठक, ममता बनर्जी ने किया किनारा
Next Article सानिया और नादिया होबार्ट इंटरनैशनल के सेमीफाइनल में पहुंची

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?