ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जानिए कानूनी गिरफ्त के लिए कानपुर के गैंगस्टर ने क्यों चुना महाकाल का मंदिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जानिए कानूनी गिरफ्त के लिए कानपुर के गैंगस्टर ने क्यों चुना महाकाल का मंदिर

By @dmin
Published: July 9, 2020
Share
जानिए कानूनी गिरफ्त के लिए कानपुर के गैंगस्टर ने क्यों चुना महाकाल का मंदिर
जानिए कानूनी गिरफ्त के लिए कानपुर के गैंगस्टर ने क्यों चुना महाकाल का मंदिर
SHARE

उज्जैन (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए सबसे बड़ा वांछित अपराधी बन चुका विकास दुबे आखिरकार कानून के शिकंजे में आ चुका है। 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास की गिरफ्तारी गुरुवार को नाटकीय अंदाज में मध्य प्रदेश के उज्जैन से हुई। महाकाल मंदिर में उसने खुद अपनी पहचान बताई- मैं हूं विकास दुबे, कानपुरवाला। जिस अपराधी को पुलिस दिल्ली, हरियाणा, यूपी के बीहड़ से पड़ोसी देश नेपाल तक में तलाशती रही वह ऐसे स्थान पर मिला जहां शक की सुई नहीं गई थी। अभी कई सवाल बरकरार हैं जिनका पुलिस को जवाब देना है। आखिर वह किस तरह एक सप्ताह तक कानून के हाथ से बचता रहा और फरीदाबाद से होटल से बचकर निकलने के बाद करीब 800 किलोमीटर दूर उज्जैन तक कैसे पहुंचा।
दुबे को दबोचे जाने के लिए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा तक ने पुलिस की पीठ थपथपाई है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘हमारी पुलिस किसी को नहीं छोड़ती। हमारे पुलिस वालों ने उसे धर दबोचा। हालांकि, मीडिया के कैमरों में कैद फुटेज में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी जब उसका कॉलर पकड़कर ले जा रहे हैं तो वह चिल्लाते हुए अपनी पहचान बताता है, ‘मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला।

Vikas Dubey was going to Ujjain Mahakal temple when he was identified by security personnel. Police were informed, he confessed his identity after being pushed for it. He has been apprehended by police & interrogation is underway: Ashish Singh, Ujjain Collector #MadhyaPradesh https://t.co/tBNHn3pwuw

— ANI (@ANI) July 9, 2020

माना जा रहा है कि विकास दुबे को एनकाउंटर के डर से सरेंडर के लिए एक सेफ जगह की तलाश थी। पहले बुधवार शाम को खबर आई कि वह नोएडा के फिल्म सिटी में एक टीवी स्टूडियो में खुद को सरेंडर करेगा। इसके बाद फिल्म सिटी में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई। इस बीच, गुरुवार सुबह भी उसके दो साथियों प्रभात और बउअन दुबे को कानपुर और इटावा में ढेर कर दिया गया। बुधवार को उसके शार्प शूटर अमर का अंत भी इसी अंदाज में हुआ था। इससे पहले शुक्रवार को उसके दो साथियों प्रकाश पांडे और अतुल दुबे को पुलिस ने मार गिराया था।
मध्य प्रदेश पुलिस इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर विकास दुबे की गिरफ्तारी का दावा कर रही है लेकिन सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे ने खुद मंदिर परिसर में कई लोगों को अपनी पहचान बताई। आखिर जो शख्स एक सप्ताह तक पुलिस को गज्जा देता रहा वह एक हाई सिक्यॉरिटी जोन में क्यों जाएगा? उसने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश क्यों नहीं की? कई तरह के अपराधों में शामिल रहा शख्स क्या मंदिर में पूजा के उद्देश्य से गया था?
यूपी पुलिस के एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि यह पूरी तरह से सोच-समझकर किया गया सरेंडर है। यदि वह अब भी पुलिस से छिप रहा था तो मंदिर परिसर में बिना मास्क पहने क्यों जाता? वह जानता था कि यदि इसी तरह भागता रहा और पुलिस से अब कहीं भिडऩे की कोशिश की तो जिस तरह उसके साथ मारे गए वह भी कहीं ढेर हो जाएगा। इसलिए उसने मंदिर जैसे स्थान को चुना।

उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में धामी ने ली शपथ, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
भोजन में जरूर शामिल करें ये मसाले, स्वाद और सेहत दोनों को मिलेगा गजब का बूस्ट
पतुरियाडाँड़ हाई स्कूल में अंग्रेजी व्याख्याता मिलने से छात्रों के सपनों को मिली नई उड़ान
Breaking News : सुपेला अंडरब्रिज के विरोध में बैठे व्यापारियों से मिले सांसद बघेल, इंजीनियर के साथ चर्चा कर सुलझाई समस्या
Dantewada : नक्सलियों ने फूंक दिए 16 वाहन, सड़क निर्माण में लगी थी गाड़ियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी भारत का फार्मा उद्योग विश्व के लिए संपत्ति, वैक्सीन उत्पादन में हमारी भूमिका अहम: पीएम मोदी
Next Article मौसम विभाग का अलर्ट, उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिन भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग का अलर्ट, उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिन भारी बारिश का अनुमान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?