ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कन्नौज में हमलावरों ने ‎किया दरोगा की हत्या का प्रयास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

कन्नौज में हमलावरों ने ‎किया दरोगा की हत्या का प्रयास

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज अता करने के लिए जुटी भीड़ को हटाने गई पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी हुई। जानकारी के मुता‎बिकअ हमलावर भीड़ जुटाने से रोकने गए दारोगा आनंद पांडेय की हत्या करने पर उतारू हो गए थे। हमलावरों ने आनंद का गला दबाया और वर्दी फाड़ डाली। दारोगा किसी तरह मौके के हटे और पुलिसबल को बुलाने के लिए सूचना दी। मामले में 25 लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी, सरकारी काम में बाधा, सेवन क्रिमिनल ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 11 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस दौरान बिना अपनी जान की परवाह किए कोरोना के खतरे से लड़ रहे पुलिसकर्मियों का गला दबाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई थी। जानकारी के मुताबिक कजियाना इलाके में पुलिस पर हमले का षडयंत्र पहले से ही रच लिया गया था। घरों में पहले ही सामूहिक नमाज पढ़ने की योजना के साथ ही छतों पर ईंट-पत्थर इकट्ठे कर लिए गए थे, ताकि अगर पुलिस आए तो उसपर हमला किया जा सके। पुलिस ने हमले के बाद जब ड्रोन से इलाके की जांच की तो यह चौंकाने वाली बात सामने आई। एलआइयू के हेड कॉन्स्टेबल राजवीर को एक घर के अंदर से लोगों की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने बाहर बैठी महिलाओं से पूछताछ की। जब महिलाओं ने आनाकानी की तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की तो चारों ओर से पत्थर चलने लगे। हमले की जानकारी मिलने पर डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एडीएम गजेंद्र सिंह, सदर एसडीएम शैलेश कुमार, सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति, अडिशनल एसपी विनोद कुमार, कोतवाल नागेंद्र पाठक पुलिस बल के साथ पहुंचे तो हमलावर घरों में छिप गए। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और दीवारों के सहारे घरों में घुसकर हमलावरों को बाहर निकाला। बाद में सामने आया कि हमलावरों ने महिलाओं को बाहर इसलिए बैठाया था, ताकि वे पुलिस के आने की जानकारी दे सकें।

CWC की बैठक में सोनिया की केंद्र से गुहार, बोलीं- टीकाकरण के लिए आयुसीमा घटाकर 25 साल करे सरकार
गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में नदियों के बढ़ते जलस्तर पर राज्यों के सीएम से की बात
धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण, कल से शरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
Breaking News : बेंगलुरु की टेक कंपनियों को भाया छत्तीसगढ़, सीएम की मौजूदगी में हुए 3700 करोड़ से अधिक के करार
इटारसी में 13 जुलाई को आयोजित होगा ‘प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह’, यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल होंगे मुख्य अतिथि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम राहत कोष में 25 लाख दान करेगा हॉकी इंडिया
Next Article मायावती ने विधायकों से कहा -कोरोना से जंग में एक-एक करोड़ की मदद करो

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?