ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कमरा नंबर 602 में बैठने से क्यों कतरा रहे अजित पवार, क्या है सच?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

कमरा नंबर 602 में बैठने से क्यों कतरा रहे अजित पवार, क्या है सच?

By @dmin
Published: January 1, 2020
Share
SHARE

मुंबई आपने नेताओं के अंधविश्वास की बहुत सी कहानियां सुनी होंगी. उसी तरह की एक नई कहानी है जो अजित पवार से जुड़ी है. खबर है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बने अजित पवार मुंबई में मंत्रालय भवन की 6वीं मंजिल पर मुख्यमंत्री कार्यालय के ठीक सामने वाले कमरे में अपना दफ्तर बनाने के इच्छुक नहीं हैं.

यह सुनने में अतार्किक लग सकता है लेकिन सूत्रों का कहना है कि अजित पवार कमरा नंबर 602 को अपना दफ्तर नहीं बनाना चाहते. कथित तौर पर उन्होंने 6वीं मंजिल पर ही एक दूसरे विशेष कमरे में अपना दफ्तर बनाने का फैसला किया है.

कमरा नंबर 602 सीएम के दफ्तर के ठीक सामने है. यह करीब 3000 स्क्वायर फीट में फैला है और केबिन काफी बड़ा है. इसमें एक बड़ा कॉन्फ्रेंस रूम है और साथ में ऑफिस केबिन के लिए भी पर्याप्त जगह है. इसके अलावा मंत्रालय भवन की 6वीं मंजिल पर मुख्यमंत्री कार्यालय है, इसलिए इसे पॉवर सेंटर भी माना जाता है.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उसी मंजिल से काम कर रहे हैं. अब अजित पवार के लिए समझदारी तो यही होगी कि वे सीएम कार्यालय के सामने वाले कमरे को अपना लें, क्योंकि अब वे राज्य के डिप्टी सीएम हैं. लेकिन मनहूस कमरे का ऐसा डर है कि अजित पवार उस कमरे में जाने के लिए विचार करने को भी तैयार नहीं हैं.

कहा जा रहा है कि कमरा नंबर 602 की जगह अब अजित पवार मुख्य सचिव के लिए बने उसी मंजिल के एक छोटे से केबिन में जाने को तैयार हैं. इसी मंजिल पर मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव का भी केबिन है.

कमरा नंबर 602 की कहानी
कमरा नंबर 602 मनहूस क्यों है इसकी भी अपनी कहानी है. 2014 में बीजेपी नेता एकनाथ खड़से ने कृषि मंत्रालय, रेवेन्यू और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का प्रभार संभाला तो वे इसी कमरे में शिफ्ट हुए थे. पार्टी और कैबिनेट में उनकी वरिष्ठता के आधार पर उन्हें यह विशेष केबिन दिया गया था. लेकिन दो साल बाद ही भाजपा के इस वरिष्ठ नेता को जमीन घोटाले में कथित संलिप्तता के कारण इस्तीफा देना पड़ा.

यही कमरा बीजेपी नेता पांडुरंग फुंदकर को मिला था, जब वे कृषि मंत्री बने थे. मई 2018 में हार्ट अटैक के चलते उनका देहांत हो गया. इस साल कैबिनेट के विस्तार के समय अनिल बोंडे को कृषि मंत्रालय का चार्ज मिला तो उन्हें भी यही कमरा अलॉट हुआ. लेकिन इस चुनाव में वे अपनी विधायकी गंवा बैठे.

जब कमरा नंबर 602 छोड़ने और दूसरा छोटा कमरा लेने पर सवाल पूछा गया तो उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा ​कि नया कमरा मुख्यमंत्री कार्यालय के पास है, वहां रहना बेहतर है ताकि सुचारू रूप से संवाद होता रहे.

संसद के मानसून सत्र में इस बार नहीं होगा प्रश्नकाल, विपक्षी पार्टियों ने निर्णय को लोकतंत्र की हत्या कहा
12 साल की बच्ची ने तोड़ा सब्जी का पौधा, पड़ोसी ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया
करॉना वायरस: घर-घर में चेकिंग, कोई चीन से तो नहीं आया?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, कहा-पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और वापस भेजें
ईडी ने हवाला कारोबार के आरोप में दो चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जबरन बनाए जा रहे फैक्ट्रियों में मजदूर, उइगर मुसलमानों पर चीन का अगला कहर
Next Article थोपटे को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज समर्थकों ने कांग्रेस भवन में की तोड़फोड़

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?