ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर की अपील: 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक 30 अप्रैल तक लगवा लें कोविड का टीका…. वैक्सीनेशन के लिए अधिकाधिक लोगों को करें प्रेरित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कलेक्टर की अपील: 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक 30 अप्रैल तक लगवा लें कोविड का टीका…. वैक्सीनेशन के लिए अधिकाधिक लोगों को करें प्रेरित

By @dmin
Published: April 28, 2021
Share
Collector’s appeal: Citizens above 45 years should get Kovid vaccine by April 30
Collector’s appeal: Citizens above 45 years should get Kovid vaccine by April 30
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बुधवार को कोविड कंट्रोल को लेकर अहम बैठक सीएमएचओ कार्यालय में ली। बैठक में कलेक्टर ने कोविड कंट्रोल को लेकर अपनाई गई रणनीति के संबंध में विस्तार से चर्चा अधिकारियों से की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के अब तक जिले के अनुभव में यह पाया गया है कि कोविड संक्रमण को रोकने के लिए, कोविड के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टीका काफी असरदार साबित हुआ है। टीकाकरण का लक्ष्य जितना ज्यादा प्राप्त होगा, जिले को कोविड संक्रमण से पूरी तरह मुक्त करने में प्रशासन का प्रयास उतना ही सफल होगा। उन्होंने कहा कि मैदानी अमले के सभी अधिकारी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 30 अप्रैल तक टीका जरूर लगवा लें। कलेक्टर ने इंडस्ट्रियल एरिया में भी विशेष रूप से वैक्सीनेशन ड्राइव चलाने के निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक, अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई, प्रकाश सर्वे, सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने आनलाइन डिलीवरी करने वाले स्विगी, जोमैटो, डोमिनो पिज़्जा के डिलीवरी बॉयज की अनिवार्य टेस्टिंग कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग के बाद निगेटिव आने पर इन्हें कोरोना निगेटिव का स्टिकर दिया जाएगा, इसे लगाकर ही वे डिलीवरी कर सकेंगे। मेडिकल स्टोर्स में भी काम करने वाले लोगों की टेस्टिंग होगी। उन्हें भी इसी तरह के स्टिकर रखने होंगे ताकि लोग आश्वस्त होकर खरीदी कर सके। कलेक्टर ने नियमित रूप से अभियान चलाकर सभी स्ट्रीट वेंडर की चेकिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोरोना से संक्रमित होने पर ये सुपर स्प्रेडर बन सकते हैं अतएव सभी स्ट्रीट वेंडर की टेस्टिंग होती रहनी बेहद जरूरी है। कलेक्टर ने कंटेटमेंट जोन में विशेष नजर रखने तथा यहाँ पर चिन्हांकन एवं टेस्टिंग का काम सतत रूप से करते रहने के निर्देश दिये। गर्मी के मौसम को देखते हुए बुजुर्ग नागरिकों को तथा गंभीर मरीजों को राहत देने शाम के वक्त टेस्टिंग के निर्देश भी दिये हैं। शाम के वक्त टेस्टिंग की सुविधा जिला अस्पताल तथा सुपेला अस्पताल के काउंटर में शीघ्र ही आरंभ होगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हांकन अभियान जारी रहे
कलेक्टर ने बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में भी सतत चिन्हांकन अभियान जारी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को आइसोलेट कर इनका ट्रीटमेंट आरंभ किया जाए। आक्सीजन सैचुरेशन की स्थिति बिगडऩे पर तुरंत जिला अस्पताल रिफर किया जाए। मितानिनों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को रोगनिरोधी किट प्रदान करें।

रामायण धारावाहिक के राम – सीता ने माता कौशल्या धाम चंदखुरी का किया दर्शन
नक्सलियों के बिछाए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल, सर्चिंग जारी
मुख्यमंत्री ने कोरबा के मेडिकल कॉलेज का किया वर्चुअल शुभारंभ: मेडिकल कॉलेज भवन का भी किया भूमि पूजन, कहा- कोरबा छत्तीसगढ़ का एक सुंदर, स्वस्थ और शिक्षित जिला बने
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय सड़क कांग्रेस अन्तर्गत आयोजित तकनीकी प्रदर्शनी का किया अवलोकन
वन विभाग की छापामार कार्रवाई: 25 लाख की सागौन जब्त, पानी में छिपा कर रहे थे लकड़ी की तस्करी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 194 # 28 april 2021
Next Article Governor Uike, who participated in the online program of Durg University, said दुर्ग विवि के ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यपाल उइके, कहा- कोविड-19 की संक्रमण की घड़ी में मास्क पहनना, सेनेटाइजर का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेसिंग ही हमारे बचाव के प्रमुख उपाय

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?