ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसान सम्मेलन का शुभारंभ, केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा- धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा छत्तीसगढ़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

किसान सम्मेलन का शुभारंभ, केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा- धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा छत्तीसगढ़

By Mohan Rao
Published: January 11, 2025
Share
दुर्ग में तीन दिवसीय किसान सम्मेलन का शुभारंभ
SHARE

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

भिलाई। दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में तीन दिवसीय किसान सम्मेलन शुरू हुआ। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से शामिल हुए। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। केन्द्रीय मंत्री चौहान व सीएम साय ने तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस मौके पर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है।

केन्द्रीय मंत्री चौहान ने इस अवसर पर प्रगतिशील किसान संघ द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण तथा प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन किया गया। साथ ही 13 जनवरी से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए 200 क्विंटल सब्जी से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर किसानों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को गजमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को समृद्ध बनाने तथा उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन एवं अनुदान हेतु 203 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अरहर, मूंग, उड़द फसलों के उत्पादन करने और प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की अपील की।

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मिल रहा केन्द्र का सहयोग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी के वायदे को पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी कर रही है। किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। पिछले वर्ष 145 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई थी, इस वर्ष 160 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ के किसान काफी मेहनती : रामविचार नेताम
किसान सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान काफी मेहनती है और नई-नई कृषि तकनीकों को अपनाकर सशक्त और समृद्ध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को फसलों की अच्छा कीमत दिलाने तथा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। किसान सम्मेलन का आयोजन उद्यानिकी विभाग के सहयोग से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा किया गया था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, विमल चोपड़ा, युवा प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र लोहान सहित संघ के अन्य सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाई गई TikTok ऐप, सरकार ने 59 चीनी ऐप्लीकेशंस पर लगाया है प्रतिबंध
राज्यपाल सुश्री उइके छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के महिला महा सम्मेलन में हुई शामिल
आरबीआई ने जारी किया अलर्ट: पुराने नोट या सिक्के की खरीद-बिक्री करने वाले हो जाएं सावधान… इस तरह हो रही है धोखाधड़ी
सीएम भूपेश बघेल ने लू से बचने आवश्यक उपाय करने के दिए निर्देश
गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाकर्मियों को दी बधाई, कहा- नक्सलवाद से मुक्ति के लिए हम संकल्पित, अबतक 26 नक्सलियों ने किया समर्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आप विधायक की गोली लगने से मौत, देर रात घर पर हुआ हादसा… जांच में जुटी पुलिस
Next Article रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर रेड, बिना अनुमति के बेच रहे थे नशीली दवाइयां, 11 दवा दुकानों को नोटिस जारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?