ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : सुंदर और स्मार्ट सड़क बनेगा खुर्सीपार का एमपीआर रोड, विधायक देवेन्द्र की पहल पर बन रहा है हाई टेक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : सुंदर और स्मार्ट सड़क बनेगा खुर्सीपार का एमपीआर रोड, विधायक देवेन्द्र की पहल पर बन रहा है हाई टेक

By Mohan Rao
Published: September 14, 2023
Share
SHARE

भिलाई। प्रदेश का सबसे सुंदर, स्मार्ट और हाईटेक सड़क भिलाई में बनने को जा रहा है। एमपीआर रोड खुर्सीपार में ऐसा एक सड़क बनाया जाएगा जो शायद ही अब तक प्रदेश में भी कही बना हो। । लेकिन भिलाई नगर के युवा विधायक देवेन्द्र यादव जो हमेशा अपने विजन, दूरदर्शिता, कर्मठता, जनता के प्रति ईमानदारी और विकास के नए नए आयाम गढ़ने के लिए जाने जाते है। जिन्होने कुछ ही साल में पूरी खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र के वार्डों की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने ना सिर्फ ऐसे किसी सड़क की कल्पना की बल्कि उस कल्पना को साकार करने जा रहे है।

खुर्सीपार का सबसे प्रमुख सड़क माने जाने वाला एमपीआर रोड की तस्वीर जल्द बदल रही है। इस एमपीआर रोड को शहर व संभवत हम कह सकते हैं, की प्रदेश का पहला ऐसा सबसे स्मार्ट और सुंदर सड़क बनाया जा रहा है। जहां जनता की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे।  सड़क और लगे पोल पर साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा। जिससे लोग राह चलते भजन और प्रवचन भी सुन सकेंगे। इसके अलावा इस सड़क पर सुरक्षा की दृष्टि से जो नेशनल हाईवे जैसे सड़कों पर लगाए जाने वाला रोड ब्लिंकिंग भी लगाया जाएगा।  जो रात में जब जलेगा तो सड़क की खूबसूरती और क्षेत्र पर रहने वाले व चलने वाले लोगों को एक अलग ही अनुभूति प्रदान करेगा। इस सड़क के बनने के बाद से इस क्षेत्र की पूरी तस्वीर ही बदल जाएगी। इस सड़क को नेशनल हाइवे की तरह ही मजबूत और रोड इंजीनियरिंग के हिसाब से बनाया जाएगा।

रोप लाइट और स्ट्रीट लाइटों से रोशन होगा
एमपीआर रोड की खूबसूरती रातः में और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। क्योंकि रातः में इस रोड पर लगे स्ट्रीट पोल में लगे दूधिया रोशनी से रोशन स्ट्रीट लाइट  सड़को को काफी सुंदर और मनमोहक बना देगा। इसके अलावा स्ट्रीट पोल पर रंग बिरंगी रोप लाइट भी लगाया जाएगा। जो तिरंगे के रंग से सजा होगा। जब यह लाइट रातः में जलेगी तो इसे देख कर लोगों के मन मे देश प्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा।

वर्टिकल फाउंटेन होगा आकर्षक का केंद्र
सरकारी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के पास एक वर्टिकल फाउंटेन भी निर्माण किया जाएगा। जो क्षेत्र के लिए सबसे सुंदर और आकर्षण का केंद्र होगा। वर्टिकल फाउंटेन जब रात में रंग बिरंगी लाइटों से चलेगी और वहां फाउंटेन में  उठाते पानी की बूंदे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। इसे देखने के लिए आसपास क्षेत्र के लोग आएंगे। क्योंकि यह क्षेत्र का ऐसा एक पहला वर्टिकल फाउंटेन होगा जो अब तक भिलाई में कहीं देखने को नहीं मिलता। जो कि क्षेत्र का बेहद खूबसूरत और आकर्षण होगा।

एसी वाला बस स्टॉप
सिर्फ इतना ही नहीं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से खुर्सीपार के श्रीराम चौक पर एक ऐसा बस स्टैंड बनाया जाएगा। जहां ऐसी लगा होगा। यह बस स्टॉप पूरी तरह से वातानुकुलित रहेगा। यहां से स्कूल व काम पर जाने वाले लोग अपने बस का आराम से इंतजार कर सकेंगे, हालांकि इस एमपीआर  रोड पर जहां-जहां बस स्टॉप की आवश्यकता है वहां पर बस स्टॉप बनाए जाएंगे। लेकिन श्री राम चौक पर जो बस स्टॉप बनेगा वह वातानुकुलित रहेगा। ताकि बारिश, धूप के दिनों में लोगों को परेशानी ना हो और वके आराम से बैठकर वहां अपने वाहन का इंतजार कर सके।

जनता की मांग पर विकास
हम भिलाई की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। भिलाई की जनता की मांग पर लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं। आज खुर्सीपार छावनी सहित पूरे भिलाई शहर का एक भी वार्ड ऐसा नहीं है। जहां विकास कार्य नहीं हुआ हो।  करोड़ों के विकास किए गए हैं, स्कूल शिक्षा खेल स्वास्थ्य सड़क नाली से लेकर सभी जरूरी चीजों को ध्यान पर रखकर काम किया जा रहा है।
– देवेन्द्र यादव, विधायक भिलाई नगर

58 दिनों में सबसे निचले स्तर पर कोरोना संक्रमण, मौतों का आंकड़ा फिर बढ़ा… बीते 24 घंटों में सामने आए 1.20 लाख नए केस… 3 हजार 300 से अधिक मौतें
एनआईए करेगी इजरायली दूतावास के बाहर हुए आईईडी धमाके की जांच, गृह मंत्रालय ने दिया जिम्मा
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में रच रहा नए प्रतिमान, एक वर्ष में सर्वाधिक स्वास्थ्य संस्थाओं को मिली राष्ट्रीय गुणवत्ता पहचान
मुख्यमंत्री को हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने का मिला न्योता
आंबेडकर और फुले का जिक्र, कारोबार की फिक्र… ‘मन की बात’ में पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम हाउस में तीजा-पोरा तिहार की धूम : सीएम बोले- दोनों ही मोर्चे पर अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है महिलाएं
Next Article श्रम कल्याण मंडल एवं छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल का संयुक्त आयोजन कल श्रम कल्याण मंडल एवं छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल का संयुक्त आयोजन कल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?