ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 58 दिनों में सबसे निचले स्तर पर कोरोना संक्रमण, मौतों का आंकड़ा फिर बढ़ा… बीते 24 घंटों में सामने आए 1.20 लाख नए केस… 3 हजार 300 से अधिक मौतें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

58 दिनों में सबसे निचले स्तर पर कोरोना संक्रमण, मौतों का आंकड़ा फिर बढ़ा… बीते 24 घंटों में सामने आए 1.20 लाख नए केस… 3 हजार 300 से अधिक मौतें

By @dmin
Published: June 5, 2021
Share
Corona infection at the lowest level in 58 days, the number of deaths increased again
Corona infection at the lowest level in 58 days, the number of deaths increased again
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अभी भी जारी है। हालांकि पीक निकलने के बाद अब दैनिक मामलों में भारी कमी आई है। 58 दिन के बाद कोरोना संक्रमण अपने निचले स्तर पर है। वहीं मौतों के आंकड़े अब भी डरा रहे हैं। बीते 24 घंटों में जहां 1.20 लाख नए केस सामने आए वहीं इस बीच 3 हजार 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 66 फीसदी मामले प्रभावी रूप से पांच राज्यों से सामने आ रहे हैं। हालांकि कोरोना से रिकवरी की राष्ट्रीय दर 93 फीसदी हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना वायरस के नए मामले 58 दिनों में सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 5.78 फीसदी हो गया है। भारत में कोरोना के 1,20,529 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,86,94,879 हुई। 3,380 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,44,082 हो गई है। 1,97,894 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,67,95,549 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,55,248 है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोन वायरस के एक्टिव केसों में 80 हजार 740 की गिरावट दर्ज की गई है।
36,50,080 लोगों की लगी वैक्सीन- स्वास्थ्य मंत्रालय
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 36,50,080 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,78,60,317 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,84,421 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 36,11,74,142 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

युवा कांग्रेस का ‘मास्क पहनों छत्तीसगढ़’ अभियान हुआ शुरू… दुर्ग में प्रदेश महासचिव संदीप वोरा ने लोगों को बांटे मास्क
कांग्रेस, महबूबा और फारूक पर शाह का सीधा वार, अब नहीं चलेगी तीन परिवारों की दादागिरी
साँई महाविद्यालय सेक्टर-6 , भिलाई के छात्रों ने मनाया हरेली तिहार
छत्तीसगढ़ हाट में चल रही है हस्त शिल्प प्रदर्शनी… कांथा वर्क की साड़ियां, लौह और बेल मेटल शिल्प आकर्षण का केन्द्र
महामारी से मौतें सिर्फ संख्या नहीं… हमने अजीजों को खोया, जिनसे हम प्यार करते थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Axis Bank also came forward to raise resources for Corona patients कोरोना मरीजों के लिए संसाधन जुटाने एक्सिस बैंक भी आया सामने…. राज्य को उपलब्ध कराएगी 1.5 करोड़ के मेडिकल उपकरण
Next Article लंदन डिजाइन प्रदर्शनी में इंडिया पवेलियन का प्रायोजक है छत्तीसगढ़ राज्य…. राज्य वन नीति को करेंगे प्रस्तुत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?