भिलाई। कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे खारुन नदी स्थित पुल का मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर यातायात शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को दोनों पुलों से आवाजाही शुरू कर दी गई है। इसके साथ की एक पुल पर जाम की समस्या का भी समाधान हो गया है।

बता दें कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे खारुन नदी में स्थित पुलिया का मरम्मत कार्य 1 अप्रैल से शुरू किया गया था। इसके कारण उक्त मार्ग पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित था। 17 अप्रैल यानी शुक्रवार को मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाने के उपरांत दोनों पुलों को आम नागरिकों एवं सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन खोल दिया गया है। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश एवं वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई थी, जिसका नागरिकों द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया।
दुर्ग पुलिस द्वारा समस्त आम नागरिकों, दुर्गवासियों एवं इस मार्ग से आवागमन करने वाले सभी लोगों को मरम्मत कार्य के दौरान दिए गए सहयोग हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। और आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें और इसी प्रकार पुलिस की सहयोग करें।




