ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खैरागढ़ में होगा विश्व का सबसे बड़ा रंगमंच महोत्सव… 4 से 9 फरवरी तक आयोजन, विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे कलाकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

खैरागढ़ में होगा विश्व का सबसे बड़ा रंगमंच महोत्सव… 4 से 9 फरवरी तक आयोजन, विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे कलाकार

By Mohan Rao
Published: January 29, 2025
Share
इंदिरा गांधी कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़
SHARE

रायपुर। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा भारत का अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव, भारत रंग महोत्सव 04 से 09 फरवरी 2025 तक खैरागढ़ छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है । इस महोत्सव को ‘भारंगम के नाम से भी जाना जाता है, विश्व का सबसे बड़ा रंगमंच महोत्सव है, और इस वर्ष  इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के सहयोग से आयोजन किया जा रहा हैं।

खैरागढ़ में महोत्सव का उद्घाटन 4 फरवरी, 2025 को शाम 6:00 बजे डॉ. नरेंद्र देव वर्मा ऑडिटोरियम में नर नारी उर्फ थैंकू बाबा लोचनदास नाटक के साथ होगा। इस साल के बीआरएम में अनेक नई पहल पहली बार होने जा रहे हैं, जिसमें इसकी थीम “एक अभिव्यक्ति, सर्वोच्च सृजन” भी शामिल है। भारत रंग महोत्सव 2025 का यह नारा रचनात्मक अभिव्यक्ति में एकता और सभी की एकता की भावना से मेल खाता है। प्रख्यात अभिनेता और एनएसडी के पूर्व छात्र श्री राजपाल यादव को इस वर्ष के लिए ‘रंग दूत’ (महोत्सव राजदूत) नामित किया गया है। इस वर्ष भारंगम में सेक्स वर्कर, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिक, बच्चे आदि जैसे विभिन्न समुदायों के साथ रंगमंच भी होगा।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी ने कहा कि  “भारत रंग महोत्सव अपने व्यापक दृष्टिकोण के साथ वैश्विक मंच पर एक अनुकरणीय रंगमंच महोत्सव बन गया है । इसने न केवल दुनिया भर के रंगमंच प्रदर्शनों के लिए एक मंच के रूप में काम किया है बल्कि इसने विभिन्न पारंपरिक प्रदर्शन कला रूपों के समामेलन के अवसर भी प्रदान किए हैं । राजपाल यादव ने कहा कि ‘1997 में एक छात्र के रूप में स्नातक होने के बाद भारंगम 2025 के लिए रंगदूत के रूप में एनएसडी में वापस आना, ऐसा लगता है जैसे जीवन का पूरा चक्र पूरा हो गया है । जैसा कि मैं सिनेमा में 25 साल मना रहा हूं, मैं इस अविश्वसनीय सभा का हिस्सा बनकर बहुत अभिभूत हूं ।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के उपाध्यक्ष, प्रोफेसर भरत गुप्ता ने बताया कि रंग महोत्सव 2025 राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की 65वीं वर्षगांठ और एनएसडी रिपर्टरी कंपनी की 60वीं वर्षगांठ भी मना रहा है । उन्होंने आगे कहा कि ‘एक रंग, श्रेष्ठ रंग’ को अपनाना इस संदेश की परिणति है कि रंगमंच कहानी कहने की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से सीमाओं को पार करते हुए हम सभी को एकजुट करता है। बीआरएम 2025, जो 28 जनवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक 20 दिनों की अवधि तक आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत के अलावा विभिन्न 09 देशों के 200 से अधिक अनूठे प्रोडक्शन होंगे, जिन्हें भारत के 11 स्थानों पर और विदेशों में 02 स्‍थानों, काठमांडू और कोलंबो में प्रदर्शित किया जाएगा । इस महोत्सव में भाग लेने वाले अंतर्राष्ट्रीय थिएटर समूह- रूस, इटली, जर्मनी, नॉर्वे, चेक गणराज्य, नेपाल, ताइवान, स्पेन और श्रीलंका से हैं। महोत्सव में दिल्ली केंद्र के अलावा, भारतीय उपस्‍थानों में अगरतला, अहमदाबाद, बठिंडा, बेंगलुरु, भोपाल, गोवा, गोरखपुर, जयपुर और रांची सहित खैरागढ़ शामिल हैं।

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, दो दिन में सुरक्षाबलों की दूसरी बड़ी सफलता
प्रकृति और धरती को सुरक्षित रखने का संकल्प है खद्दी पर्व : मंत्री उमेश पटेल
ब्रह्मकुमारी केन्द्र में दो सगी बहनों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा; जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, अब्दुल नाम की आईडी से आया मेल
अमित शाह बोले 31 मार्च से पहले छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में नक्सलवाद बन जाएगा इतिहास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Shreekanchanpath 106 # 29 January 2025
Next Article चौहान ग्रीन वैली हादसे में मृत गार्ड के परिजनों को विधायक रिकेश सेन ने पहुंचाई आर्थिक मदद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?