ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केशकाल घाट रोड : 3 जनवरी से सभी वाहनों के लिए नये कलेवर के साथ पहले की तरह हो जाएगा शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

केशकाल घाट रोड : 3 जनवरी से सभी वाहनों के लिए नये कलेवर के साथ पहले की तरह हो जाएगा शुरू

By Mohan Rao
Published: December 27, 2024
Share
केशकाल घाटी
SHARE

कोंडागांव। बस्तर संभाग को सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ से जोडऩे वाली बस्तर की लाईफलाईन कही जाने वाली कोंडागांव के केशकाल घाट का मरम्मत कार्य पूरा होने वाला है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि अगले 8 दिन में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। अर्थात नव वर्ष 2025 में 3 जनवरी को सभी वाहनों के लिए फूलो की घाटी केशकाल घाट नये कलेवर के साथ सज-घजकर पूर्ववत शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें केशकाल घाट की सड़क का मरम्मत कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने के कारण कोंडागांव जिला प्रशासन ने चौथे चरण में अब अगले आठ दिनों के लिए 26 दिसंबर से 2 जनवरी 2025 तक केशकाल घाट को बंद रखने आदेश जारी किया है। इस दौरान वाहन अपने तय परिर्वतित मार्ग पर ही चलेंगे। केशकाल घाट में पिछले 46 दिनों से मरम्मत कार्य चल रहा है, अब तक 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

10 नवंबर को शुरू हुआ था मरम्मत कार्य
गौरतलब है कि केशकाल घाट में मरम्मत कार्य 10 नवंबर को शुरू हुआ था। सड़क निर्माण कंपनी सरफेस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड जगदलपुर ने केशकाल घाट में मरम्मत के लिए नेशनल हाईवे विभाग में योजना प्रस्तुत करते 30 दिनों के लिए घाट बंद करने मांग की थी। कोंडागांव जिला प्रशासन ने पहले चरण में मात्र 16 दिनों के लिए 10 से 25 नंवबर तक घाट को बंद करने स्वीकृति दी थी। इस दौरान 50 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं हो सका। दूसरे चरण में फिर से 15 दिनों के लिए 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक घाट बंद रखने जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया, लेकिन 10 दिसंबर तक भी यह कार्य पूर्ण नहीं हो सका। एक बार फिर तीसरे चरण में 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक के लिए घाट को बंद रखा गया था। इस दौरान कार्य तो हुए लेकिन अंतिम 5 प्रतिशत कार्य शेष रह गया। प्रशासन को फिर से चौथे चरण में 26 दिसंबर से 2 जनवरी 2025 तक केशकाल घाट को बंद रखने आदेश जारी करना पड़ा।

डामरीकरण में लग रहा समय
कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मरम्मत के लिए केशकाल घाट में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने मांग की थी। घाट में 6 मोड़ में सीसी सड़क निर्माण करना था। इसे सेट होने व क्यूरिंग के लिए 28 से 30 दिन तक का समय लगता है। कंपनी ने सीसी सड़क तो बना दी लेकिन उसके क्यूरिंग करने की वजह से कुछ जगह डामरीकरण का कार्य रुक गया। क्यूरिंग करने से पानी मोड़ से डामर वाली सड़क पर आ रहा था। इससे डामरीकरण नहीं हो पा रहा था। पिछले सप्ताह ही सीसी सड़क की अंतिम ढलाई की गई। इसके बाद उसकी क्यूरिंग की जा रही है, इससे समय बढ़ गया। जहां क्यूरिंग चल रही है, वहां की सड़क को छोड़ अन्य जगह डामरीकरण किया जा रहा है। डामरीकरण का कार्य पूरा होते ही तय समय सीमा 3 जनवरी को केशकाल घाट सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। केशकाल घाट खुलने से यात्रियों का समय और पैसे दोनों बचेंगे घाट के बंद होने से सबसे ज्यादा बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्हें समय व पैसा दोनों अधिक लग रहा है। कांकेर से जगदलपुर तक का किराया तीन सौ से 350 रुपए तक लिया जा रहा है। वहीं जगदलपुर पहुंचने में 6 से 7 घंटे लग रहे हैं, घाट खुलने से पैसों तथा समय दोनों बचेगा।

अजीत डोभाल की अध्यक्षता में अफगानिस्तान पर दिल्ली में बैठक शुरू, सात देश शामिल
Video: जब दुर्ग SP ने दिए सुसाइड रोकने के ऐसे टिप्स, तालियों से गूंज पड़ा हॉल
Breaking News : छत्तीसगढ़ में करोड़ों की जीएसटी चोरी का खुलासा… 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर चोरी
शासन ने की शैक्षणिक सत्र 20-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित: कक्षा 11वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया 15 अगस्त तक करें पूर्ण
काबुल से भारत आ रहा आईएएफ का एक और विमान, संकट से बच घर आ रहे 85 भारतीय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अम्बेडकर अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू, 50 साल की महिला की हुई सफल सर्जरी
Next Article बोर्ड परीक्षा से पहले होंगे नगरीय निकाय चुनाव, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, सरकार की तैयारियां पूरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?