ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : अकेली युवती को देख बिगड़ी नीयत, पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर दुष्कर्म… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : अकेली युवती को देख बिगड़ी नीयत, पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर दुष्कर्म… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published April 27, 2025
Share
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने युवती से पीने के लिए पानी मांगा और जब वह पानी लेकर पहुंची तो घर पर अकेली पाकर उसकी नीयत बिगड़ गई। घर में घुसकर बदमाश ने युवती से रेप किया और भाग गया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64,332(B),127(2), व 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थीया ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह पढ़ाई करती है और किराए के मकान में रहती है। 25 अप्रैल  की रात लगभग 8.30 बजे वह अपने किराए के मकान के बाहर टहल रही थी। तभी बगल के कमरे की रूम के सामने एक लड़का खड़ा था, जो उसकी तरफ आने लगा। युवती अपने रुम के अंदर चली गई तो लड़का पहुंचा पीने के लिए पानी मांगा। युवती पानी की बॉटल लाई तो लड़के ने बोतल को रुम के अंदर फेंका और दरवाजा को बंद कर युवती से दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना के संबंध में अपनी पड़ोसी व सहेली को बताई। युवती ने बताया कि लड़के को वह जानती नहीं और उसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष , रंग गोरा, हाइट लगभग 5 फीट के करीब था। यवुती की शिकायत के बाद कुनकुरी में धारा बीएनएस की धारा 64,332(B),127(2), व 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीमें बनाई गई, जो कुनकुरी के सभी 15 वार्डो में लगी  सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही  थी। इस दौरान पुलिस के हाथ पीडित युवती के बताए अनुसार हुलिए से मिलता जुलता संदेही का फुटेज मिला। फुटेज ब्लर था, जिसमें संदेही का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन हाइट, हेल्थ व हुलिए के आधार पर पुलिस ने अपनी मुखबिरी तंत्र को सक्रिय किया। इसबीचच  मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि उक्त हुलिए से मिलता-जुलता एक व्यक्ति आदर्श नगर कुनकुरी में है।

इसके बाद पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही आरोपी को आदर्श नगर कुनकुरी से हिरासत में लेकर, पीड़िता से पहचान कराई गई। पीड़िता के द्वारा संदेही आरोपी को पहचान लिया गया। आरोपी की पहचान अंकित खाखा के रूप में हुई, जो कि उक्त दिनांक को प्रार्थिया से उसके किराए के रुम में पीने के लिए पानी मांगने के बहाने, जबरन घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया था। पुलिस के द्वारा आरोपी अंकित खाखा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में  एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी, थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश यादव, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, ईश्वर वारले, प्रधान आरक्षक रामानुजम पांडे, आदित साय पैंकरा, महिला प्रधान आरक्षक अलिका पैंकरा, आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे, नंदू यादव, गणेश यादव, जितेंद्र गुप्ता, प्रवीण टोप्पो, व महिला आरक्षक कमला पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि चूंकि मामला बहुत ही संगीन व संवेदनशील शील था, पुलिस की टीम ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से आरोपी को 24घंटे के भीतर पकड़ लिया । टीम में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao April 27, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नमो नमो संगठन ने सुनी 'मन की बात', संगठन ने लिया मासिक बैठक का संकल्प नमो नमो संगठन ने सुनी ‘मन की बात’, संगठन ने लिया मासिक बैठक का संकल्प
Next Article Accident: बाइक से टकराकर कुएं में गिरी कार, हादसे में कई लोगों की मौत, बचाने उतरे शख्स ने भी दम तोड़ा Accident: बाइक से टकराकर कुएं में गिरी कार, हादसे में कई लोगों की मौत, बचाने उतरे शख्स ने भी दम तोड़ा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?