ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केजरीवाल के 4 बड़े एलान: बिना कार्ड मिलेगा राशन, अनाथ बच्चों की शिक्षा मुफ्त, मुआवजा भी देगी सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

केजरीवाल के 4 बड़े एलान: बिना कार्ड मिलेगा राशन, अनाथ बच्चों की शिक्षा मुफ्त, मुआवजा भी देगी सरकार

By @dmin
Published: May 18, 2021
Share
केजरीवाल का ऐलान, 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
केजरीवाल का ऐलान, 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड पीडि़तों के लिए बड़े एलान किए हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में जिन्हें जरूरत है लेकिन उनके पास कार्ड नहीं है तो भी उन लोगों को राशन मिलेगा। हर जरूरतमंद को महीने में 10 किलो राशन मिलेगा। वहीं ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु कोरोना के चलते हो गई है उनकी शिक्षा दिल्ली सरकार कराएगी। वहीं जिनके घर में कमाने वाला एकमात्र शख्स कोरोना के चलते नहीं रहा उन्हें भी पेंशन दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की इस महामारी के दौरान आम आदमी को चारों तरफ से मार पड़ रही है। कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा और लॉकडाउन की वजह से रोजगार ठप पड़े। कई लोग ऐसे हैं जिनके घर में खाने पीने की दिक्कत होती है।

केजरीवाल ने कहा कि कई बच्चे ऐसे हैं जिन्हें मैं जानता हूं कोरोना में उनके मां-बाप चले गए। कई बुजुर्ग ऐसे हैं जिनके कमाने वाले बच्चे चले गए। बीते कुछ दिनों से हम लोग इसी पर मंथन कर रहे थे कि कैसे इस वक्त में हम ऐसे लोगों की मदद कर सकें, उनकी समस्याओं को दूर कर सकें। विचार-मंथन के बाद हमने चार फैसले लिए हैं जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी-

  • दिल्ली में 72 लाख लोग ऐसे हैं जिनके पास राशन कार्ड है। सरकार ऐसे लोगों को पांच किलो राशन देती है। इस महीने ऐसे लोगों को फ्री राशन दिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र की योजना के तहत पांच किलो राशन और दिया जाएगा। इस तरह इस महीने लोग 10 किलो राशन ले सकेंगे। लेकिन दिल्ली में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें जरूरत है और उनके पास कार्ड नहीं है उन्हें भी राशन दिया जाएगा। दो-चार दिन में यह प्रणाली लागू हो जाएगी।
  • कई ऐसे लोग हैं जिनकी कोरोना से मौत हो गई है। आपकी इस क्षति को हम पूरा नहीं कर सकते लेकिन आपकी मदद जरूर कर सकते हैं। ऐसे लोगों को अनुग्रह राशि के रूप में 50,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
  • ऐसे परिवार जिसमें कमाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है उन्हें 50,000 रुपये के मुआवजे के साथ 2500 रुपये का पेंशन भी शुरू किया जाएगा। पति की मौत होने पर पत्नी को, पत्नी की मौते होने पर पति को और जिनकी शादी नहीं हुई है उनके माता-पिता को पेंशन दी जाएगी। 
  • ऐसे बच्चे जो कोरोना की वजह से अनाथ हो गए हैं। ऐसे हर बच्चे को हर बच्चे को 2500-2500 रुपये हर महीने दिया जाएगा 25 साल तक और उनकी शिक्षा भी मुफ्त करवाई जाएगी।

 कहां से आएगा पैसा
केजरीवाल ने कहा कि लोग बोलेंगे कि अब यह पैसा कहां से आएगा, तो हम बता दें कि हम अपने तमाम प्रोजेक्ट में पैसा बचाते हैं। भ्रष्टाचार कम होने के चलते भी पैसा बचता है। वही पैसा हम इन योजनाओं में लगाएंगे। इसके साथ ही हमने पिछले कुछ दिनों में काफी काम किया है इस बात को लेकर कि किन गैर-जरूरी खर्चों को कम कर हम इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए पैसे निकाल सकते हैं। हमें उम्मीद है कि हम सफल होंगे और इस मुश्किल की घड़ी से बाहर निकलेंगे।

Breaking News : नए मंत्रियों को मिले विभाग, गजेन्द्र को स्कूल शिक्षा तो गुरु खुशवंत को अनुसूचित जाति विकास… देखें सूची
शिव के आंगन में मां अन्नपूर्णा : काशी विश्वनाथ धाम पहुंची दुर्लभ प्रतिमा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्राण-प्रतिष्ठा
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम साय ने किया नमन… एक्स पर पोस्ट किया भावुक पोस्ट
राज्यसभा में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- किसानों को अब तक मिला 1 लाख 64 हज़ार करोड़ का क्लेम
सीएम भूपेश का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की रेल यात्रा का किराया देगी राज्य सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CBSE deferred decision on 12th examinations, Center asked for two days सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट: जुलाई में जारी होंगे परिणाम, सीबीएसई ने विद्यालयों को दिए निर्देश
Next Article टीकाकरण में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं निभा रही हैं महती भूमिका, रजिस्ट्रेशन से लेकर वेरीफिकेशन तक का कर रही है काम राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं टीकाकरण में निभा रही हैं महती भूमिका, रजिस्ट्रेशन से लेकर वेरीफिकेशन तक का कर रही है काम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?