ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्नाटक सेक्स सीडी कांड के लपेटे में आए मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कर्नाटक सेक्स सीडी कांड के लपेटे में आए मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो

By @dmin
Published: March 3, 2021
Share
कर्नाटक सेक्स सीडी कांड के लपेटे में आए मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो
कर्नाटक सेक्स सीडी कांड के लपेटे में आए मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो
SHARE

बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक की राजनीति में सेक्स सीडी ने बवाल मचा दिया है। इस सीडी में कथित तौर पर कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने सीडी जारी करते हुए आरोप लगाया कि मंत्री रमेश जारकीहोली ने महिला का नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण किया। हंगामा बढ़ते देख रमेश जारकीहोली बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

सेक्स सीडी कांड में आरोपी मंत्री रमेश जारकीहोली ने मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा। इसमें कहा, ‘मुझ पर लगे आरोपों का सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मैं नैतिक आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं। ‘इससे पहले, जारकीहोली ने कहा कि यह मेरे खिलाफ एक राजनीतिक साजिश है। यह सीडी फर्जी है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। वे किसी को नहीं जानते।
सीडी के सामने आने के बाद कांग्रेस ने मंत्री रमेश जारकीहोली के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में धरना प्रदर्शन किया था। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को तत्काल प्रभाव से रमेश जारकीहोली का इस्तीफा लेना चाहिए और इस मामले में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। कर्नाटक के डिप्टी सीएम सीएन अश्वथ नारायण ने कहा, ‘हमने साजिश के तहत ऐसे वीडियो बनाकर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के कई मामलों को देखा है। जांच के बाद सच सामने आएगा। उसके बाद कार्रवाई होगी।

We have seen treachery, vendetta, honey trap, blackmailing as the motive behind such videos. The truth will come out after an investigation: on Karnataka Dy CM CN Ashwath Narayan on Cabinet Minister Ramesh Jarkiholi's alleged involvement in the sex tape case pic.twitter.com/IKCmw0Ejcs

— ANI (@ANI) March 3, 2021

केंद्रीय मंत्री ने कहा, शर्मनाक
इस मामले पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते, हमें सच्चाई जानने की जरूरत है। अगर यह सच है, तो यह शर्मनाक है। हम नेताओं को नैतिक रूप से सही होने की जरूरत है। यही भाजपा की नीति है।

क्या है मामला 
सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक हक्कू होरता समिति के अध्यक्ष दिनेश कल्लाहल्ली ने बताया कि महिला के परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर उनसे संपर्क किया। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मंत्री ने कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (केपीटीसीएल) में महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर उसका यौन उत्पीडऩ किया। मंत्री बाद में अपने वादे से मुकर गए। दिनेश कल्लाहल्ली ने सीडी के मामले में पुलिस कमिश्नर कमल पंत से मंगलवार को मुलाकात की, जहां उन्हें कब्बन पार्क पुलिस के पास शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया है। कल्लाहल्ली ने कहा, ‘मैं इस सिलसिले में वकील से मिला। वकील ने पुलिस कमिश्नर से मिलने की सलाह दी और सीडी उन्हें सौंपने को कहा है। हम चाहते हैं कि इस मामले की सच्चाई सामने आए।

शहीद कुंदन के किसान पिता को बेटे पर गर्व, बोले- दोनों पोते को भी भेजूंगा सेना में
Raipur Braking : सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई बुलेरो, अचानक चक्कर आया और हो गया हादसा
वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में स्थापित होगा 21 वीं सदी का सेवा-ग्राम…. मुख्यमंत्री बघेल ने किया निरीक्षण… निर्माण के लिए 76.5 एकड़ की जमीन चिन्हांकित
Video : फिर एक दंबग की निकली हवा, रायफल से हवा में फायर कर सोशल मीडिया में डाली पोस्ट, पुलिस ने कराई परेड
मुख्यमंत्री बघेल ने आईईडी बम डिफ्यूज करने वाली दंतेवाड़ा की महिला कमांडो से की बात….. साहसिक कार्य की सराहना कर कही यह बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Congress Signature Campaign Against Agriculture Law साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ साइकलिंग टीम रवाना… नवी मुंबई में 5 से 8 मार्च तक होगी प्रतियोगिता
Next Article राजिम माघी पुन्नी मेला में लगे गढ़कलेवा के स्टाॅल में छत्तीसगढ़ी पकवानों की महक राजिम माघी पुन्नी मेला में लगे गढ़कलेवा के स्टाॅल में छत्तीसगढ़ी पकवानों की महक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?