ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Karnataka Assembly Elections: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-अमित शाह सहित 40 नेता शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

Karnataka Assembly Elections: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-अमित शाह सहित 40 नेता शामिल

By Om Prakash Verma
Published: April 19, 2023
Share
Karnataka Assembly Elections: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-अमित शाह सहित 40 नेता शामिल
Karnataka Assembly Elections: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-अमित शाह सहित 40 नेता शामिल
SHARE

नई दिल्ली। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं, जो राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे।

चार महीने में आठ बार कर्नाटक का दौरा कर चुके हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी चार महीने में आठ बार कर्नाटक की यात्रा कर चुके हैं, जो 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से एक साल में सबसे ज्यादा है। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। आने वाले दिनों में उनके कई और दौरे होने की उम्मीद है। चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री ने कर्नाटक का पहला दौरा किया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कम से कम 20 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। इसके लिए राज्य इकाई कार्यक्रम पर काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक, चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में, जो 6 से 8 मई तक हो सकता है, पीएम राज्य में उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं जो कांग्रेस और जेडीएस के गढ़ रहे हैं।

पार्टी प्रबंधकों के अनुसार, राज्य को जिन छह क्षेत्रों में बांटा गया है, उनमें से प्रत्येक में मोदी की कम से कम तीन रैलियां करने की योजना है। इनमें से हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में जहां करीब 40 विधानसभा सीटें हैं, वहां पीएम की और रैलियां हो सकती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस क्षेत्र के सबसे कद्दावर नेता हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां से महज 15 सीटें ही जीत पाई थी।

पहले के आंकड़े क्या कहते हैं?
जनवरी 2015 से पीएम मोदी कुल 32 बार कर्नाटक के दौरा पर गए हैं। इनमें से लगभग 25 फीसदी दौरे चुनावी साल में हुए हैं। मोदी ने एक साल में दूसरी सबसे अधिक कर्नाटक यात्रा 2018 में की थी, यह भी एक चुनावी साल था। उस साल सात में से छह दौरे चुनाव से पहले हुए थे। इनमें से पांच यात्राएं गैर-आधिकारिक थीं। उन्होंने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद या भाजपा के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए राज्य का दौरा किया था।

सुकमा में 19 नक्सलियों ने किया सरेंडर, चार महिलाएं भी शामिल, तीन पर था एक लाख रुपये का इनाम
सर्वे: जनता ने कहा, बढऩा चाहिए लॉकडाउन
मुख्यमंत्री बघेल कल करेंगे गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण
राहुल के अभियान पर बोले राज्यमंत्री-
तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल यौन उत्पीडऩ के सभी मामलों से बरी, अदालत ने सुनाया फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भेंट-मुलाकात: CM भूपेश बघेल ने किया हीरापुर जरवाय में सीएंडडी प्लांट का लोकार्पण… भेंट-मुलाकात: CM भूपेश बघेल ने किया हीरापुर जरवाय में सीएंडडी प्लांट का लोकार्पण…
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: नेतागिरी में कभी फूल तो कभी गालियां

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?