ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कानपुर की निजी कंपनी ने 14 बैंकों को लगाई 3592 करोड़ की चपत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

कानपुर की निजी कंपनी ने 14 बैंकों को लगाई 3592 करोड़ की चपत

By @dmin
Published: January 23, 2020
Share
SHARE

मुंबई. केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने चार निजी कंपनियों समेत 14 आरोपियों के खिलाफ सरकारी बैंकों को 3592.48 करोड़ रुपये की चपत लगाने के आरोप में केस दर्ज किया है. इस सिलसिले में सीबीआई ने 13 जगहों पर छापेमारी भी की. जिनके खिलाफ ये केस दर्ज हुए हैं उनमें बैंक डायरेक्टर, बैंक गारंटर, निजी कंपनियां और कुछ अज्ञात लोग शामिल हैं. जिन बैंकों को चपत लगाने का आरोप हैं ​उनमें बैंक ऑफ इंडिया के साथ ही 13 अन्य बैंक शामिल हैं.

सीबीआई ने यह कार्रवाई बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर की है. बैंक ने आरोप लगाया है कि आरोपी कंपनी कानपुर की है जिसका मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रजिस्टर्ड दफ्तर है. यह कंपनी मर्चेंट ट्रेडिंग और ​तमाम वस्तुओं के आयात और निर्यात का काम करती है. इस कंपनी के सप्लायर और खरीदार चीन, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, कंबोडिया, अमेरिका, सउदी अरब, स्विटजरलैंड और ताइवान आदि कई देशों में हैं.

आरोप है कि इस कंपनी ने बैंक ऑफ समेत 14 सरकारी बैंकों से संयुक्त रूप से करीब 4061.95 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधा हासिल की थी. कंपनी ने अपने व्यवसाय से अलग बाहरी पक्षों को असुरक्षित ऋण बांटे और अग्रिम भुगतान देकर बैंकों के फंड को कथित तौर पर डायवर्ट कर दिया. कंपनी के बिक्री और खरीद की कीमतों में भिन्नताएं पाई गई हैं और कुछ गैर मर्चेंट ट्रेडिंग पार्टियों को भी भुगतान किया गया है जो कहीं पर भी मौजूद नहीं हैं.

आयात-निर्यात में लोडिंग-डिस्चार्ज की तारीखें भी बेमेल
आरोप है कि कंपनी के व्यापार संबंधी लेनदेन में काफी झोल पाया गया है. कंपनी की तरफ से जो आयात-निर्यात किया जाता है, उसकी लोडिंग और डिस्चार्ज के बीच की तारीखें भी बेमेल हैं. बंदरगाह पर लोडिंग के बाद जहाज के रवाना होने, सामान के उतारे जाने और बिल की तारीख में भी अंतर पाया गया है.

बैंक का आरोप है कि इन तथ्यों को देखते हुए कहा जा सकता है कि कंपनी ने जो व्यावसायिक लेनदेन किया है, वह वास्तव में किसी आयात निर्यात या ट्रेड के बदले नहीं किया गया है. यह भी आरोप है कि इस निजी कंपनी ने देनदारों की सूची प्रस्तुत की थी. 12 महीने से अधिक समय तक बकाया रहने के बाद भी इन देनदारों के खिलाफ बकाया वसूली के लिए कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई.

कंपनी की अनियमितताओं के कारण हुआ करोड़ों का नुकसान
इस कंपनी के नाम बैंक ऑफ इंडिया और अन्य ऋण देने वाले बैंकों की ओर से जो फॉरेन क्रेडिट लेटर जारी किए गए थे, उनके बदले भुगतान की अवधि जनवरी 2018 से शुरू हो गई. लेकिन कथित तौर पर इस कंपनी ने भुगतान नहीं किया और बैंक के फंड को डायवर्ट किया. कंपनी की अनियमितताओं के चलते इन 14 बैंकों को 3592.48 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

इस संबंध में सीबीआई ने कंपनी के दफ्तर समेत कंपनी के डायरेक्टर्स, गारंटर्स आदि से जुड़े 13 ठिकानों पर छापेमारी की है. मुंबई में तीन, दिल्ली में 4 और कानपुर में छह जगहों पर छापा मारा गया. इस सबंध में सीबीआई की जांच अभी जारी है.

एडीबी ने 11,185 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया, कोविड-19 टीके खरीदने पर होगा खर्च
भारत में 5जी और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी के बीच एल्युमीनियम वायर रॉड्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वेदांता एल्युमीनियम तैयार
बाजार खुलते ही बड़ा झटका, कुछ ही मिनटों में 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
टेलीकॉम कंपनियों की सुप्रीम कोर्ट में खुली सुनवाई की अपील; 1.47 लाख करोड़ रुपए के भुगतान में राहत चाहती हैं
एसबीआई ग्राहकों के लिए अच्छी खबर: एफडी पर बैंक देगा ज्यादा ब्याज, नई दर शनिवार से ही प्रभावी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग मंडई मेला 25 को, लंगूरवीर मंदिर समिति ने पूरी की तैयारी
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार गरीब बच्चों के साथ कर रही है मजाक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?