ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस समर्पित सोनिया को वार्ड 4 में मिल रहा है भरपूर समर्थन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

कांग्रेस समर्पित सोनिया को वार्ड 4 में मिल रहा है भरपूर समर्थन

By @dmin
Published: December 14, 2019
Share
SHARE

दुर्ग। शहर पंचायत के चुनाव की घोषणा और प्रत्याशियों के चयन के पश्चात अब राजनैतिक द्वंदता स्पष्ट रूप से दुर्ग नगर निगम के क्षेत्रों में देखने को मिल रही है। प्रत्याशी चयनित होते ही जहां अपने पार्टी के मुख्य उद्देश्यों को लेकर जनहित में चुनाव लड़ रहें है तो वही कई प्रत्याशी निर्दलीय लड़कर अपना दमखम दिखा रहें है। ये तो स्पष्ट हो गया है कि देश की दोनों प्रमुख पार्टियां अपने हर सेवादारों, समर्थकों को खुश नहीं कर सकती। स्वाभाविक है निर्दलियों का आक्रोशित होना है और अपने ही पार्टी को हानि पहुंचाना। ये परम्परा पिछले कई वर्षो से खुलकर देखने को मिलती है जब एक निर्दलीय प्रत्याशी देश के दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों को धूल चटा देते है।
नगर निगम दुर्ग के तहत वार्ड क्रमांक 4 मठपारा उत्तर से कांग्रेस पार्टी के द्वारा श्रीमती सोनिया गोपाल सिन्हा को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। विरासत में मिली राजनैतिक दीक्षा सोनिया सिन्हा अपने जनसम्पर्क अभियान के साथ-साथ घोषणाओं को लेकर काफी उत्साहित है और जनसम्पर्क में अब यह भी स्पष्ट हो रहा है कि सोनिया की भाजपा प्रत्याशी नगण्य है। राजीव नगर, शिवनगर, तिरंगा भवन गली, परमेश्वरी देवांगन गली, गयानगर सहित अपने वार्ड के अन्य क्षेत्रों में सोनिया सिन्हा घर-घर सम्पर्क कर अपने उद्देश्यों को बताकर घोषणाओं को पूर्ण रूप से अमल में लाने को शपथबद्ध है। उनके जनसम्पर्क अभियान में जहां उनके पति गोपाल सिन्हा कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें उत्साहित और मार्ग प्रदर्शित कर रहें है तो वहीं अपने अनुभवों के तहत अपनी पत्नि श्रीमती सोनिया सिन्हा को राजनैतिक गुणों, अवगुणों और प्रतिद्वदियों के दोगले नीतियों से भी आभास करा रहें है। अपने पति को ही राजनैतिक गुरू मानकर श्रीमती सोनिया सिन्हा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना पहला चुनाव लड़ रही है। हालांकि पति गोपाल सिन्हा पूर्व में नगर निगम दुर्ग में एल्डरमेन पद पर पदस्थ रह चुके है इसलिए पति के पूरे अनुभवों का लाभ सोनिया सिन्हा को मिल रहा है। पूर्व पदाधिकारी जो कि वर्षो से वार्ड में पदस्थ रहते हुए भी विकास के नाम पर सिर्फ वार्डवासियों को छला है। एैसी परिस्थिति में सोनिया सिन्हा वार्ड के जनताओं को उन कमीं को ही पूरा करने से अवगत करा रही है कि जो काम पूर्व पदाधिकारियों ने नहीं किया उन्हें अब वे पूरा करेंगी और वार्डवासियों के प्रत्येक सुख-दुख की सहभागी होंगी। जनसम्पर्क में जहां उनके साथ प्रमुख रूप से देवकी साहू, पिंकी राजपूत, अंकिता राजपूत, तीरथ, दशरथ, रमा शर्मा, किरण देशमुख, पार्वती निषाद, चमेली पटेल, कविता जायसवाल, कामिनी यादव, वीणा ठाकुर, रीता झा, रंजन यादव, कल्पना यादव, भारती शर्मा, जयश्री सिन्हा, मंजू सिन्हा, केशिनी पेडसे, शकुन यादव, भावना सिन्हा, रेणू साहू, नीतू राजपूत, उषा मानिकपुरी, मनीष गुप्ता, राम ताम्रकार, महेश कश्यप, घनश्याम सिन्हा, तेजपाल सिन्हा सहित पति गोपाल सिन्हा जनसम्पर्क अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहें है। वार्डवासी सहित सम्पर्क सूत्र सोनिया सिन्हा को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रचंड बहुमतों से जीताने को प्रयासरत है।

गुस्ताखी माफ: गर्लफ्रेंड के लिए दरियादिली पड़ गई भारी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: प्रदेश के जिलों के लिए मुख्य अतिथि घोषित, सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टरों को जारी किया पत्र
दुल्हनों से सजा बीएमएस मरोदा का मंच, ज्योति बनी तीज क्वीन… क्लब की यूनिटी के कायल हुए अतिथि
पत्नी की सहेली से इश्क कर बैठे थे हिमेश रेशमिया, 12 साल तक डेट कर लिया था शादी का फैसला
सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तिथि घोषित, परीक्षा प्रतिदिन तीन शिप्टों में आयोजित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुदरा महंगाई दर नवंबर में 5.54% पहुंची, बीते 3 साल में सबसे ज्यादा; खाद्य वस्तुएं महंगी होने का ज्यादा असर
Next Article पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, उत्तराखंड के कई जिलों में आज स्कूल बंद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?