ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पत्नी की सहेली से इश्क कर बैठे थे हिमेश रेशमिया, 12 साल तक डेट कर लिया था शादी का फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

पत्नी की सहेली से इश्क कर बैठे थे हिमेश रेशमिया, 12 साल तक डेट कर लिया था शादी का फैसला

By @dmin
Published: July 23, 2022
Share
विधायक वोरा ने किया बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन, कहा- उत्कृष्ट प्रदर्शन से दुर्ग और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें खिलाड़ी
विधायक वोरा ने किया बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन, कहा- उत्कृष्ट प्रदर्शन से दुर्ग और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें खिलाड़ी
SHARE

बॉलीवुड के नामचीन सिंगर, कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। सिनेमा की दुनिया में अपनी गायकी और अपने अलग स्टाइल से हिमेश ने लोगों के दिल और दिमाग में अपनी एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में बेहतरीन म्यूजिक दिया है। हिमेश ने म्यूजिक की दुनिया में बिल्कुल नीचे से शुरुआत की थी, इसलिए वह अपनी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में अक्सर नए-नए टैलेंट्स को मौका देते रहते हैं। हिमेश आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बटोरते हैं, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ से अलग सबसे ज्यादा चर्चा उनकी दूसरी शादी की हुई थी। हिमेश उस वक्त अचानक से चर्चाओं में आ गए थे, जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुपचुप तरीके से दूसरी शादी की थी। 23 जुलाई, 1973 को जन्मे हिमेश रेशमिया के 49वें जन्मदिन पर जानते हैं कि सोनिया और उनकी लव स्टोरी कहां से शुरू हुई।

Contents
  • घर में मुलाकातों से शुरू हुई लव स्टोरी
  • 12 साल के रिलेशन के बाद शादी

घर में मुलाकातों से शुरू हुई लव स्टोरी

म्यूजिक इंडस्ट्री में फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाले विपिन रेशमिया उर्फ हिमेश रेशमिया शादीशुदा होते हुए भी सोनिया के प्यार में गिरफ्तार हो गए थे। बताया जाता है टीवी इंडस्ट्री में कई सीरियल्स में काम कर चुकी सोनिया, हिमेश की पहली पत्नी कोमल की बहुत अच्छी दोस्त थीं। वह हिमेश और कोमल की बिल्डिंग में ही रहा करती थीं और उनके घर पर सोनिया का आना-जाना लगा रहता था। दोनों की पहली मुलाकात भी कोमल ने ही कराई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी सहेली ही उनकी सौतन बन बैठेगी। हिमेश और सोनिया ने साल 2006 में ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था, जिसका अंदाजा कोमल को नहीं था। हिमेश के जीवन में सोनिया की एंट्री होते ही कोमल का आउट होना तय हो गया था। हिमेश, फिल्मी पर्दे और टीवी पर अपने हुस्न के जलवे बिखेरने वाली सोनिया के प्यार में इस कदर पागल थे कि उन्होंने अपनी 22 साल पुरानी शादी को तोडऩे का फैसला किया। साल 2017 में अपनी शादीशुदा जिंदगी को खत्म करते हुए हिमेश ने कोमल को तलाक दे दिया था। दोनों के बीच कभी भी कोई विवाद नहीं हुआ, जिसकी वजह से अचानक दोनों के तलाक की खबर काफी चौंकाने वाली थी। लेकिन बाद में धीरे-धीरे सब साफ होता गया। हालांकि, एक इंटरव्यू में हिमेश ने कबूला था कि कोमल और उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। कोमल और हिमेश का एक बेटा भी है, तलाक के बाद जिसका ख्याल दोनों साथ मिलकर रख रहे हैं।

12 साल के रिलेशन के बाद शादी

इंडस्ट्री के सबसे अमीर और सफल गायकों में गिने जाने वाले हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेड सोनिया कपूर के साथ 12 साल तक रिलेशन में रहने के बाद शादी करने का फैसला किया था। 11 मई, 2018 को हिमेश और सोनिया लोखंडवाला स्थित अपार्टमेंट में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। हिमेश और सोनिया की शादी को चार साल बीत चुके हैं और दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। बता दें सोनिया ‘किट्टी पार्टी, ‘पिया का घर, ‘कुसुम, ‘कभी हां कभी ना, ‘सती ज् द पावर ऑफ ट्रुथ, ‘रीमिक्स, ‘बाबुल की प्रार्थना, ‘लव यू जिंदगी, ‘यस बॉस , ‘जय गणेश और ‘जय हनुमान जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।

Gustakhi Maaf: नमस्ते सदावत्सले मातृभूमे
युवक की हत्या के बाद सुसाइड दिखाने ट्रैक पर फेंकी लाश, जांच में जुटी पुलिस
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने किया गौठान का निरीक्षण, वर्मीकम्पोस्ट निर्माण में देरी को लेकर हुए नाराज, कहा – जल्दी हो काम
आभा उड़िया समाज के होली मिलन में दिखा युवाओं में उत्साह, वीर शहीदों को भी किया याद
‘राजपूत नहीं थे सुशांत सिंह’ लालू के विधायक के बोल पर बिहार में बवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘केजीएफ 2 को सिनेमाघरों में पूरे हुए 100 दिन, मेकर्स ने खास अंदाज में किया सेलिब्रेट
Next Article 3 घण्टों की मूसलाधार से शहर में जगह जगह जल भराव, छाता लेकर निकले विधायक वोरा, व्यवस्था बढ़ाने दिए निर्देश

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?