ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कैलाश-मानसरोवर: भारी बारिश के बाद रूट बंद, सेना के लिए भी बनी मुसीबत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कैलाश-मानसरोवर: भारी बारिश के बाद रूट बंद, सेना के लिए भी बनी मुसीबत

By @dmin
Published: August 10, 2020
Share
कैलाश-मानसरोवर: भारी बारिश के बाद रूट बंद, सेना के लिए भी बनी मुसीबत
कैलाश-मानसरोवर: भारी बारिश के बाद रूट बंद, सेना के लिए भी बनी मुसीबत
SHARE

धारचूला | सीमांत में लगातार भारी बारिश के बाद पवित्र मानसरोवर व तवाघाट लिपूलेख सड़क बंद हो गई है।  गस्कू से लामारी तक बारिश के बाद आवाजाही पिछले कई दिनों से खतरनाक हो गई है। इस सड़क पर यहां हो रहे भूस्खलन से भारत चीन सीमा से सटी चौकियों में तैनात जवानों के साथ दारमा,ब्यास वैली के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसी साल लिपुलेख सड़क का शुभारंभ किया गया था। पहली ही बारिश में यह सड़क मुसीबत बन रही है। व्यास वैली में भूस्खलन के कारण तीनतोला से आगे 200 मीटर क्षेत्र आवाजाही के लायक नहीं बचा है। ग्सकु में 50 मीटर क्षेत्र में भी भूस्खलन सड़क बंद  है। छोटी पांगला ओर ग्सकु के बीच 50 मीटर सड़क पर मलबा व भूस्खलन से आवाजाही करना आसान नहीं है। गर्बाधार में 50 मीटर व लखनपुर से लमारी के बीच 20 किलोमीटर सड़क कदम कदम पर मुसीबत की सड़क बन गई है। इसके बावजूद बीआरओ कर्मी जान जोखिम में डाल किसी तरह सड़क खोलने का काम कर रहे हैं। धारचूला के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला कहते हैं कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क है। इसे खोलने के आदेश दिए गये हैं।

सेना के लिए भी चुनौती बनीं सड़क

व्यास वैली में मोटर मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ ही सैन्य गतिविधियों के लिए भी सड़क परेशानी बढ़ा रही है। स्थानीय निवासी अनिल कुटियाल ने बताया कि वे व्यास  वैली से वापस आए हैं। मोटर मार्ग लिमारी से तीनतोला मार्ग बहुत खतरनाक स्थिति में है। बीआरओ के द्वारा सड़क खोलने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन भूस्खलन से मुश्किलें बढ़ी हुई है।

CG Board Revaluation : बदल गए सैकड़ों छात्रों के रिजल्ट, 912 फेल छात्र हो गए पास… मेरीट लिस्ट भी बदलेगी
पुलिस उपनिरीक्षक ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत
सरयू नदी में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत, तीन बच्चे सुरक्षित निकले
भारत ने चौथे टी-20 में आस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सीरीज में 2-1 से आगे
बीएम शाह के डॉक्टरों ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति का पैर कटने से बचाया… टीम के साथ जटिल ऑपरेशन को सफल बनाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सावधान : नीजी एजेंसी ने दिया रेलवे में पदों पर भर्ती का फर्जी विज्ञापन, रेल मंत्रालय ने खंडऩ करते हुए दिया स्पष्टिकरण, रेलवे में भर्ती के लिए विज्ञापन भारतीय रेल करता है जारी, निजी एजेंसी अधिकृत नहीं
Next Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ प्रभावित छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, नई तकनीक के उपयोग पर दिया जोर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?