ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड के लिए विशेष अभियान : किसान क्रेडिट धारी ऋण नवीनीकृत नहीं करा पाने वाले किसान भी बैंकों से संपर्क कर नए ऋण स्वीकृत करा सकेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhNational

कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड के लिए विशेष अभियान : किसान क्रेडिट धारी ऋण नवीनीकृत नहीं करा पाने वाले किसान भी बैंकों से संपर्क कर नए ऋण स्वीकृत करा सकेंगे

By @dmin
Published: February 11, 2020
Share
SHARE

रायपुर। किसानों को आसानी से कृषि ऋण से लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग द्वारा 8 फरवरी से 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में लाना है, जिससे कृषक उन्नत कृषि तकनीक अपनाकर अधिक लाभ कमा सकें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को तीन किश्तों में छह हजार रूपए की सहायता राशि सालाना दी जाती है। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अन्तर्गत लगभग 21 लाख हितग्राहियों का पंजीयन किया जा चुका है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान बैंकों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की पहचान की जाएगी, जिनका किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना है, उन हितग्राहियों को कृषि ऋण प्रदाय करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दस्तावेजों का उपयोग किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पंजीकृत हितग्राही संबंधित बैंकों से सीधा संपर्क कर आसानी से कृषि ऋण प्राप्त कर सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड होने के बावजूद जो किसान ऋण नवीनीकृत नहीं कर पाते, ऐसे किसान भी बैंकों से संपर्क कर नए ऋण स्वीकृत करा सकते हैं।
कृषि ऋण प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बैंकों द्वारा एक पेज का फार्म तैयार किया गया। किसान पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन बैंक मंे जमाकर 14 दिवस के भीतर किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत लाभान्वित किसान जिनका किसान क्रेडिट कार्ड उस बैंक में नहीं है, बैंकों द्वारा ऐसे कृषकों की सूची अन्य बैंकों, सरपंच और बैंक सहायकों के साथ साझा किया जाएगा और किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पंजीकृत किसान जनसुविधा केन्द्रों में भी पहुंच कर आवेदन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम से उद्यानिकी फसल के किसान तथा पशुपालन एवं मछलीपालन से जुड़े किसान भी आसानी किसान क्रेडिट कार्ड बना सकते हैं।
अभियान के तहत बैंकों द्वारा ऋण राशि तीन लाख रूपए तक के लिए लगने वाले प्रोसेसिंग शुल्क को माफ किया जाएगा। जिन किसानों की ऋण सीमा 1.6 लाख रूपए तक है, उन कृषकों को बिना किसी गारंटर के तत्काल ऋण की स्वीकृति दी जाएगी। कृषि ऋण के लिए खसरा और खतौनी दस्तावेज आवश्यक है, पटवारियों को संबंधित दस्तावेज तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलेक्टरों के मार्गदर्शन में लीड बैंक द्वारा जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं पंचायत विभाग के मैदानी अमलों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। किसान इस अभियान का फायदा उठाकर आसानी से बैंकों से कृषि ऋण प्राप्त कर सकते हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत ने लॉन्च नया सोशल मीडिया ऐप हूटे…. जाने क्या है इसकी खासियत
डियाजियो इंडिया ने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में नया ड्राइवर सेंसिटाइजेशन टैब लैब लॉन्च किया
लॉक डाउन होने के कारण असहाय लोगों को घर पर ही मिल रही दवाई, सब्जियां एवं राशन सामग्री, वॉलिंटियर पहुंचा रहे हैं घरों तक सामग्री
छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों को देनी होगी अब ज्यादा कीमत… देखें आपकी पसंदीदा ब्रांड पर कितने बढ़े दाम
ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवात गुलाब का खतरा… आज शाम तक टकराएगा तूफान…. एनडीआरएफ की 18 टीमें तैनात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शाहरुख ने खरीदे कोरियन फिल्म के रिमेक राइट
Next Article राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की जन सुनवाई 13 फरवरी को : अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?