ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में विस्फोट से 12 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में विस्फोट से 12 लोगों की मौत

By @dmin
Published: May 14, 2021
Share
जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में विस्फोट से 12 लोगों की मौत
जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में विस्फोट से 12 लोगों की मौत
SHARE

काबुल (एजेंसी)। अफगानिस्तान में रमजान के पवित्र महीने के दौरान भी आतंकियों की ओर से हिंसा जारी है। उत्तरी काबुल में शुक्रवार को जुमे की नमाज के समय एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 12 नमाजियों की मौत हो गई। काबुल पुलिस के प्रवक्ता फर्दवस फरामर्ज ने बताया कि मस्जिद के इमाम मुफ्ती नईमन की भी हमले में मौत हो गई। वहीं 15 अन्य लोग घायल हुए हैं। फरामर्ज ने बताया कि नमाज शुरू होते ही धमाका हो गया। अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि शायद इमाम को निशाना बनाकर हमला किया गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में तीन शव मस्जिद में खून से लथपथ नजर आ रहे हैं, जिसमें एक नाबालिग भी है। यह विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है जब तालिबान और अफगानिस्तान सरकार ने ईद-उल-फितर के मद्देनजर तीन दिन के संघर्षविराम की घोषणा कर रखी है। अफगानिस्तान में रमजान महीने के दौरान ही आतंकी हमलों में करीब 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तालिबान की ओर से बीते दिनों ईद को देखते हुए तीन दिनों के सीजफायर का ऐलान किया गया था, लेकिन उसके बाद भी हिंसा की घटनाएं जारी हैं।

दरअसल अमेरिका ने इस साल 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से अपने सभी सैनिकों की वापसी का ऐलान किया है। अफगानिस्तान से फिलहाल अमेरिकी सैनिक चरणबद्ध तरीके से बाहर निकल रहे हैं। इस बीच दक्षिणी अफगानिस्तान में स्थित कंधार एयरफील्ड को अमेरिकी सैनिकों ने छोड़ दिया। अफगानिस्तान में अमेरिकी फौजों का यह दूसरा सबसे बड़ा बेस था। अफगानिस्तान की सेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘अमेरिकी सेना की ओर से हमें आधिकारिक तौर पर बेस नहीं सौंपा गया है, लेकिन मैं यह कन्फर्म कर सकता हूं कि उन्होंने इस बेस को बुधवार को ही छोड़ दिया।

विकास दुबे एनकाउंटर जांच के लिए आयोग गठित, रिटायर जज शशि कांत अग्रवाल होंगे अध्यक्ष
Constable Recruitment : दुर्ग रेंज में 8 दिसंबर से फिर शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, दोबारा जारी होंगे प्रवेश पत्र
विवाहित महिला से युवक ने की छेड़छाड़, मना करने पर की मारपीट… चंद घंटों में पकड़ाया बदमाश
12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह पिला दिया गया सैनिटाइजर, 3 अधिकारी निलंबित
मुख्यमंत्री बघेल ने 24 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के 42 योजनाओं का किया भूमिपूजन… अब ग्रामीण क्षेत्रों में होगी शुद्ध पानी की व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इजरायल ने 40 मिनट में दागीं 450 मिसाइलें, हमास के 150 ठिकानों को किया टारगेट इजरायल ने 40 मिनट में दागीं 450 मिसाइलें, हमास के 150 ठिकानों को किया टारगेट
Next Article कोरोना के कारण माता पिता को खोने वाले बच्चों के लिए विशेष पहल…. आश्रय और संरक्षण के लिए विशेष हेल्प लाइन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?