ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन करता है भारत, फिर क्यों घुट रहा देश का दम?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन करता है भारत, फिर क्यों घुट रहा देश का दम?

By @dmin
Published: April 29, 2021
Share
जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन करता है भारत, फिर क्यों घुट रहा देश का दम?
जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन करता है भारत, फिर क्यों घुट रहा देश का दम?
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच देश में ऑक्सीजन की किल्लत से हाहाकार मच गया है। देश भर सैकड़ों मरीजों ने ऑक्सीजन के अभाव में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। जबकि भारत अब तक जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन करता रहा है। फिर भी देश में ऑक्सीजन संकट जानलेवा बन गया है। यहां जानें अपनी जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले भारत में ऑक्सीजन संकट क्यों है? देश के कई हिस्सों में अस्पताल पर्याप्त ऑक्सीजन पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारत सरकार ऑक्सीजन संयंत्र लगाने और विदेश आयात करने तक मरीजों की जान बचाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि देश में ऑक्सीजन की कमी बिल्कुल भी नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुल ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता में से केवल एक फीसदी से ऑक्सीजन चिकित्सा क्षेत्र में उपयोग की जाती है। कोरोना संकट में यह 5 फीसद तक उपयोग हो रही है, इससे ज्यादा नहीं। 

एक लाख टन से ज्यादा है उत्पादन क्षमता
अनुमान के मुताबिक, भारत में प्रतिदिन 100,000 टन कुल ऑक्सीजन उत्पादन हो रहा है, जिसमें 80 फीसदी ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता स्टील कंपनियां कर रहीं हैं। जामनगर में रिलायंस की प्रतिदिन उत्पादन क्षमता 22000 टन है। देश में अधिकांश ऑक्सीजन संयंत्र मुंबई, गुजरात और कर्नाटक में हैं, जो आमतौर पर 5 से 10 फीसदी लिक्विड ऑक्सीजन का उत्पादन कर स्टोर करते हैं, जिसे ये संयंत्र बैकअप के तौर पर रखते हैं। 

स्टोरेज उपकरणों की कमी
देश में ऑक्सीजन टैंकर और सिलेंडर की कमी है। इसकी वजह है कि ये महंगे हैं। एक टैंकर की कीमत करीब 45 लाख है। वहीं सिलेंडर की कीमत 10 हजार है, जिसमें 300 रुपये की ऑक्सीजन बेची जाती है।  

प्रबंधन संबंधी कमियां व मुनाफाखोरी
इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि भारत में ऑक्सीजन संकट की वजह उत्पादन क्षमता नहीं बल्कि ट्रांसपोर्टेशन के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का न होना है। देश के ज्यादातर ऑक्सीजन दूर दराज इलाकों में स्थापित हैं, जहां से ग्राहकों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए टैंकरों को 200-1000 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। कई जगह सड़कें ठीक न होने पर 7-10 दिन में सिलेंडर और टैंकर ग्राहकों तक पहुंच पाते हैं। वहीं ज्यादातर गैस कंपनियां मुनाफा होने पर ही संयंत्र में उत्पादन क्षमता बढ़ाती है

कैसे खत्म होगा ऑक्सीजन संकट
विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत में ऑक्सीजन संकट की सबसे बड़ी वजह मजबूत परिवहन ढांचा न होना है। सरकार और इंडस्ट्री इसी दिशा में प्रयास कर रही हैं। कई देशों से क्रायोजैनिक कंटेनर लाए जा रहे हैं। ऑक्सीजन ट्रेन भी चलाई गई हैं।

कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के मुताबिक, सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफेक्चरर (एसआईएम) ऑक्सीजन परिवहन करने वाले वाहनों के इकोसिस्टम को सैनिटाइज और अधिक अलर्ट कर रही है ताकि परिवहन समय को कम किया जा सके। कनेक्टेड व्हीकल और ट्रैक एंड ट्रेस जैसी तकनीक को लागू किया जा रहा है। इन वाहनों के संचालन के लिए हर तरह का सहयोग दिया जा रहा है।
भारतीय वायुसेना और रेल नेटवर्क भी इन वाहनों के परिवहन में मदद कर रहे हैं। सीआईआई के एक अधिकारी के मुताबिक, फोकस परिवहन समस्या के समाधान पर है। क्रायोजैनिक टैंक आयात करना भी एक विकल्प है। सहयोगी देशों से भी मदद मांगी जा रही है।

क्यों है खास रायपुर की यह टीचर जिसे राष्ट्रपति ने भी माना बेस्ट…
मुख्यमंत्री ने किया 285 करोड़ के कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन… 100 करोड़ के अंडा पुलगांव मार्ग हेतु विधायक वोरा ने जताया आभार
Durg Crime : राजस्व विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, दर्जनों युवाओं को शातिर महिला ने बनाया शिकार
दुर्ग में युवक पर कटर से वार, दोस्त ने ही दिया वारदात को अंजाम… गंभीर रूप से घायल
Gustakhi Maaf: फेक वीडियो और छत्तीसगढ़ के चुनाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Two areas of Nehru Nagar zone declared as zones…. Sanitation done to home and adjacent area नेहरू नगर जोन के दो क्षेत्र कंटेटमेंट जोन घोषित…. घर एवं समीपस्थ एरिया को किया गया सेनेटाइज
Next Article Number of deaths from corona reached 150 in Chhattisgarh बड़ी उपलब्धि: भारत में 15 करोड़ से अधिक हुआ टीकाकरण…. पिछले 24 घंटों में 21 लाख से अधिक टीके लगाये गए

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?