ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में कल जेपी नड्‌डा की सभा, आईटीआई ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के लिए करेंगे वोट अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में कल जेपी नड्‌डा की सभा, आईटीआई ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के लिए करेंगे वोट अपील

By Mohan Rao
Published: April 21, 2024
Share
जेपी नड्‌डा
SHARE

भिलाई। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर भाजपा तेज तर्रार प्रचार में लगी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा 22 अप्रैल को भिलाई दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे आईटीआई मैदान भिलाई में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के लिए वोट अपील करते दिखेंगे। आमसभा को लेकर भिलाई जिला भाजपा द्वारा वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में भाजपा जिला भिलाई ने बूथ स्थर पर कार्यकर्ताओं को बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

आमसभा को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा द्वारा प्रत्येक मंडल स्तर पर विधानसभा स्तर पर शक्ति केंद्र स्तर पर एवं बूथ स्तर पर बैठक आयोजित कर कार्यक्रम में भाग लेने का अपील की है। महेश वर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर लोगों में भाजपा व पीएम मोदी के प्रति भारी उत्साह है। पीएम मोदी द्वारा गरीबों को आवास देने से लेकर घर-घर शौचालय योजना को लेकर भी लोगों में अभूतपूर्व उत्साह है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि माता कौशल्या की नगरी एवं प्रभु श्री राम के ननिहाल एवं  इस्पात नगरी भिलाई  छत्तीसगढ़ के पावन धरा पर आगमन पर हार्दिक अभिनंदन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आकर विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के अध्यक्ष का स्वागत करें

आमसभा को सफल बनाने जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, महामंत्री प्रेमलाल साहू, बृजेश सिंह, उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, योगेंद्र सिंह प्रसाद, विनोद सिंह,  जिला कार्यकारिणी के संतोष मौर्य, भोजराज सिंन्हा ,रमेश साहू दादर, रणजीत सिंह, रवि कश्यप राजेंद्र सिंह सहित जिले के महिला मोर्चा की स्वीटी कौशिक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, पिछड़ा प्रकोष्ठ एवं सभी प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सभी मोर्चा के अध्यक्ष ने अपने-अपने मंडल की समितियों के साथ बैठकें की हैं।  वैशाली नगर विधानसभा के सुपेला मंडल रूप राम साहू, वैशाली नगर मंडल विजय शुक्ला, कैंप मंडल अशोक गुप्ता एवं भिलाई के सभी मंडलों के अध्यक्ष द्वारा अपने शक्ति केंद्र वार्ड एवं बूथ स्तर पर बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही भिलाई नगर निगम, जामुल एवं चरोदा के पार्षद छाया पार्षदों की बैठक भी आयोजित कर जिम्मेदारी सौंपी गई। यह जानकारी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रमेश साहू दादर ने दी।

जगदलपुर में रेल यातायात ठप, रेलवे ट्रैक पर लैंड स्लाइड से रद्द हुई कई ट्रेनें… मेंटेनेंस में जुटा रेलवे अमला
बस्तर संभाग में झमाझम बारिश : तेलंगाना से टूटा बीजापुर का सड़क संपर्क, जानिए कौन से जिले में हुई कितनी बारिश
कलेक्टर प्रजापति ने दिव्यांग जीवन लाल को दिया ट्राइसाइकिल, खिला चेहरा
मेडिकल स्टोर की सीढ़ियों से टकराई एंबुलेंस, अस्पताल से निकलते ही हुआ हादसा… चालक की मौत
दवाई दुकान की आड़ में ऑनलाइन सट्‌टा, महादेव बुक के लिए खुलवा रखे थे कई फर्जी खाते… पत्नी के खाते में मिले इतने करोड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : होटल के कमरे को बना दिया ऑनलाइन सट्टा का अड्‌डा, पुलिस की रेड में पकड़ाए 7 सटोरिए
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 187 # 21 April 2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?