ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनधन खातों से कभी भी निकालें पैसा, अकाउंट नहीं होगा ब्लॉक: एसबीआई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

जनधन खातों से कभी भी निकालें पैसा, अकाउंट नहीं होगा ब्लॉक: एसबीआई

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते गरीब और मजदूर ज्यादा परेशान है। उनकी मदद करने के लिए सरकार गरीब कल्याण योजना के तहत जनधन खाताधारक महिलाओं, गरीब बुजुर्गों, गरीब विधवाओं और गरीब दिव्यांगों के खाते में अप्रैल, मई और जून तीन माह के लिए सहयोग राशि भेज रही है, जिसके लिए लोग भगदड़ कर बैंक पहुंच रहे हैं और पैसे निकालने के लिए लम्बी लाइन लगा रहे हैं। इस दिशा में सरकार की ओर से प्रधानमंत्री जनधन योजना की 20 करोड़ से ज्यादा महिला खाताधारकों के खाते में 500 रुपये जमा कर दिए गए हैं। यह किस्त अप्रैल माह की है। 500-500 रुपए की और दो किस्तें मई और जून में भी आएंगी। इस बारे में एसबीआई ने भी कहा है कि सरकार की ओर से लाभार्थियों के खाते में आया पैसा उनका है और यह ब्लॉक नहीं होगा, न ही सरकार इसे वापस लेगी। इसलिए अफवाहों के प्रभाव में आकर इसे निकालने की हड़बड़ी न करें। सामा‎जिक दूरी का खयाल रखें। खाताधारक अपनी सुविधानुसार जब भी चाहें, इस पैसे को निकाल सकते हैं। ​वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने ट्वीट कर लोगों से किसी भी अफवाह के झांसे में न आने की अपील की है। विभाग की ओर से कहा गया है कि खाते में आए पैसे लाभार्थी के हैं और वह इसे अपनी सुविधा अनुसार निकाल सकता है। अगर खाताधारक इस पैसे को अभी नहीं निकालना चाहता तो आगे चलकर कभी भी निकाल सकता है। गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब बुजुर्ग, गरीब विधवा और गरीब दिव्यांगों को अगले तीन महीनों तक 1000 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। ये दो​ किस्तों में डीबीटी के जरिए उनके बैंक खाते में जाएंगे। सरकार ने यह भी कहा था कि पीएम किसान योजना के ​तहत 8.70 लाख किसानों के खातों में 2000 रुपए की किस्त अप्रैल के पहले सप्ताह में डाल दी जाएगी। इसके अलावा मनरेगा में दिहाड़ी बढ़ाकर 202 रुपए कर दी गई है।

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ, सीएम बघेल ने दुख प्रकट किया, कहा पत्रकारिता के पुरोधा थे
मन की बात: पीएम का ऐलान- भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम
बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार को बड़ा झटका…. आईआरसीटीसी मामले में आरोप तय
कांग्रेस ने किया सीडीएस की नियुक्ति का विरोध
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भाग लेने अमेरिका के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, ट्वीट कर दी कार्यक्रम की जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article परिजनों को सौंपा कोरोना पीड़ित शव, घर के कई लोग संक्रमित, अस्पताल पर केस दर्ज
Next Article 79 फीसदी भारतीय लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?