नई दिल्ली। सपा सांसद जया बच्चन ने आज राज्यसभा कहा कि बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश चल रही है। मनोरंजन उद्योग में लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रोल किया जा रहा है। इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने वाले लोगों ने इसे नाली कहा है। मैं पूरी तरह से असहमत हूं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों को इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करने के लिए कहेगी। सिर्फ कुछ लोगों के कारण आप पूरी इंडस्ट्री की छवि को धूमिल नहीं कर सकते। मुझे शर्म आती है कि कल लोकसभा में हमारे एक सदस्य, जो फिल्म उद्योग से हैं, ने इसके खिलाफ बात की। यह शर्म की बात है।
उन्होंने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हर रोज 5 लाख लोगों को सीधा रोजगार देती है। देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और चीजों से ध्यान हटाने के लिए हमारा इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हमपर निशाना साधा जा रहा है। हमें सरकार से भी समर्थन नहीं मिल रहा है। जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री के सहारे ही नाम कमाया उन्होंने इस गटर कहा। इस इंड्रस्टी में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं, लेकिन उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। सपा सांसद ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई वादे किए गए, लेकिन वो कभी पूरे नहीं हुए।
राज्यसभा में बोलीं सपा सांसद जया बच्चन- चल रही बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश




