ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवती की मौत, चार ग्रामीण घायल.. बाड़ी में काम कर रहे थे सभी
Share
Notification Show More
Latest News
दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद
September 24, 2026
वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज
September 24, 2026
शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित
September 24, 2026
युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय
September 24, 2026
ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद
September 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवती की मौत, चार ग्रामीण घायल.. बाड़ी में काम कर रहे थे सभी

By Mohan Rao Published June 17, 2024
Share
आकाशीय बिजली
SHARE

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार को बड़ा हादसा सामने आया है। जिले के नरहरपुर थाना अंतर्गत ग्राम थानाबोडी में आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। यही नहीं इस दौरान चार ग्रमीण घायल भी हो गए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को नरहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के समय सभी बाड़ी में काम कर रहे थे।

बता दें छत्तीसगढ में मानसून की एंट्री से पहले कई जिलों में मौसम बदल रहा है। इस बीच कई जगह गरज चमक के साथ तेज बारिश भी हो रही है। सोमवार को सुबह से ही कांकेर के नरहरपुर क्षेत्र में गरज चकम के साथ तेज बारिश हो रही थी। इस बीच ग्राम थाना बोड़ी निवासी हृदसराम के घर की बाड़ी में 21 वर्षीय तमेश्वरी सिन्हा, गीतेश्वर कुंजाम (20), नरेश कुंजाम (26), रमाकांत सिन्हा (32) व यगुवेन्द्र टेमरे (18) काम कर रहे थे। इस दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश  से बचने के लिए सभी पेड़ का सहारा लेकर खड़े थे और इस दौरान अपना मोबाइल भी चला रहे थे।

बिजली गिरी और फट गया मोबाइल
बारिश के दौरान इस बीच तेजी से बिजली गिरी और पेड़ के नीचे तामेश्वरी के हाथों में मोबाइल फट गया। घटना में तामेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शेष चारों घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची और मृतका के शव को पीएम लिए भेजा गया। वहीं ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बारिश में बिजली गिरने पर कैसे करें बचाव
अक्सर देखा गया है कि बारिश के दिनों में मैदानी क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। बारिश के दौरान घर पर भी बिजली से चलने वाली वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। मैदानी क्षेत्रों में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े होने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा ऐसी वस्तुएं जो बिजली के सुचालक हैं उनसे भी दूर रहना चाहिए। गरज चमक के दौरान खुले में मोबाइल जैसे उपकरण का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए।

You Might Also Like

दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज

शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय

ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद

Mohan Rao June 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बृजमोहन अग्रवाल ने छोड़ी विधायकी, विधानसभा स्पीकर रमन सिंह को सौंपा इस्तीफा
Next Article रिटायर्ड बीएसपी अफसर के बेटे ने बनाया पंचायत की थीम का ‘गीतात्मक संस्करण, जमकर हो रहा वायरल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?