ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में रक्षाबंधन की रात पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू गोदकर हत्या, हिरासत में आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में रक्षाबंधन की रात पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू गोदकर हत्या, हिरासत में आरोपी

By Mohan Rao
Published: August 29, 2026
Share
SHARE

भिलाई । दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी मंदिर नया पारा रोड पर रक्षाबंधन का पर्व उस वक्त मातम में बदल गया, जब पुरानी रंजिश के कारण एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धन्ना चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो संदेहियों को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन की रात लगभग 10:30 बजे धन्ना चौधरी अपने दो दोस्तों के साथ किसी ढाबे से खाना खाकर मोटर साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वे चंडी मंदिर नया पारा रोड के पास पहुंचे, वहां पहले से खड़े कुछ युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने धारदार चाकू निकालकर धन्ना चौधरी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।अचानक हुए इस जानलेवा हमले को देखकर धन्ना के साथी डर के मारे दूर भाग गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हमलावरों के जाने के बाद दोस्तों ने हिम्मत जुटाई और किसी तरह एक ई-रिक्शा का इंतजाम कर लहूलुहान हालत में धन्ना को जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल जांच में जुट गई। सीएसपी दुर्ग हर्षित मेहर ने बताया कि घटना की मुख्य वजह पुरानी रंजिश है। इससे पूर्व 17 अगस्त को नागपंचमी के दिन भी धन्ना चौधरी का आरोपी पक्ष के साथ विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंडी मंदिर क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय कोमल ढीमर और एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Gustakhi Maaf: अमित जोगी ने खेला बड़ा दांव
दो सीढिय़ां चढ़कर हांफने लगते हैं तो जरूर करें यह काम
वन विभाग द्वारा चालू वर्ष में 99 लाख से अधिक पौधों का कराया जाएगा रोपण…. 2.27 करोड़ पौधों का वितरण… वन मंत्री ने की राज्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा
छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या…. एक दिन पहले जहां एक भी मरीज नहीं मिला वहां आज मिले सर्वाधिक पॉजिटिव…. जाने प्रदेश में कोरोना के आंकड़े
छत्तीसगढ़ में कोरोना: आज अब तक सामने आए 12 नए मामले, 74 मरीज हुए डिस्चार्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 315 # 29 August 2026
Next Article ममता बनर्जी पर हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?