ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जया बच्चन बोलीं- शर्म आती है, चांद और मंगल पर जाने की बात करते हैं, और मैला ढोने के मुद्दे पर करनी पड़ रही चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

जया बच्चन बोलीं- शर्म आती है, चांद और मंगल पर जाने की बात करते हैं, और मैला ढोने के मुद्दे पर करनी पड़ रही चर्चा

By @dmin
Published: March 23, 2021
Share
जया बच्चन बोलीं- शर्म आती है, चांद और मंगल पर जाने की बात करते हैं, और मैला ढोने के मुद्दे पर करनी पड़ रही चर्चा
जया बच्चन बोलीं- शर्म आती है, चांद और मंगल पर जाने की बात करते हैं, और मैला ढोने के मुद्दे पर करनी पड़ रही चर्चा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राज्यसभा में मंगलवार को विभिन्न दलों के सदस्यों ने हाथ से मैला ढोने और कचरा साफ करने की कुप्रथा, ओडिशा के संबलपुर रेलवे स्टेशन को बंद करने, कृषि क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को किसान की मान्यता देने और कोविड-19 से संबंधित जैव चिकित्सकीय कचरों के प्रबंधन का मामला उठाया गया। साथ ही इनके समाधान के लिए समुचित कार्रवाई की मांग की गई।
राज्यसभा में शून्यकाल में समाजवादी पार्टी की जया बच्चन ने हाथ से मैला ढोने और कचरा साफ करने की कुप्रथा का मुद्दा उठाया और कहा कि यह मामला कई बार संसद में उठा, लेकिन आज भी उनकी परिस्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। जया ने कहा कि शर्म आती है कि हम चांद और मंगल पर जाने की बात करते हैं और सदन में इस मुद्दे पर चर्चा करनी पड़ रही है।

It is a pity that today we are still talking about death and manual scavengers. I cannot understand why we have not yet been able to provide them protective gears and why we have not done away with manual scavengers?: SP MP Jaya Bachchan in Rajya Sabha pic.twitter.com/5BhAxHHwiX

— ANI (@ANI) March 23, 2021

जया बोलीं, नारेबाजी से नहीं चलेगा काम 
उन्होंने कहा कि क्यों हम अभी तक उन्हें सुरक्षा नहीं दे पाए हैं? विकास के बड़े-बड़े दावे होते हैं और चंद्रमा और मंगल पर पहुंचने की बात होती है, लेकिन यह प्रथा अभी तक यह समाप्त नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि इससे होने वाली मौतें देश के साथ ही सदन में बैठे सांसदों के लिए भी शर्मिंदगी का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जया बच्चन ने कहा कि सिर्फ नारेबाजी से काम नहीं चलेगा, काम करने से होगा। रेलवे में इसी प्रकार की समस्या है और रेल मंत्रालय को इस पर ध्यान देना चाहिए।

आचार्या की मांग, संबलपुर रेलवे स्टेशन बंद ना किया जाए
बीजू जनता दल के प्रसन्ना आचार्य ने संबलपुर रेलवे स्टेशन को बंद करने के रेल मंत्रालय के फैसले का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि ठीक सौ साल पहले राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने ओडिशा का पहली बार दौरा किया था और उस समय वह संबलपुर रोड स्टेशन पर ही उतरे थे और वहां एक जनसभा को भी संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि रेलवे ने अब इस स्टेशन को बंद करने का फैसला किया है। इसके खिलाफ स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

महिलाओं को किसान की मान्यता देने की उठी मांग 
बीजू जनता दल के ही अमर पटनायक ने कृषि क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं का मुद्दा उठाया और किसान की मान्यता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की सरकारी परिभाषा में ऐसी महिलाओं को भी शामिल किया जाना चाहिए और किसानों को मिलने वाली सभी सुविधाएं भी उन्हें मुहैया कराई जानी चाहिए।

कांग्रेस ने न्यायालय का नाम बदलने की मांग की 
कांग्रेस के राजीव सातव ने बंबई उच्च न्यायालय का नाम मुंबई उच्च न्यायालय किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह मांग बहुत समय से लंबित है। सरकार के पास इस संबंध में एक प्रस्ताव भी लंबित है। इस मामले पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
कांग्रेस की ही अमी याज्ञिक ने कोविड-19 महामारी से संबंधित जैव चिकित्सकीय कचरों के प्रबंधन का मामला उठाया और इसके निष्पादन की उचित प्रक्रिया विकसित करने की मांग की ताकि समाज को इसके खतरे से बचाया जा सके। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने भी इसे गंभीर मामला बताया और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को इस सिलसिले में सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी करने का सुझाव दिया।

विकास दुबे के साथियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
श्रीलंका दौरे पर रोहित शर्मा-विराट कोहली के न होने पर कौन संभालेगा टीम की कप्तानी? ये तीन नाम रेस में सबसे आगे
बेलगाम पेट्रोल-डीजल के दाम: अक्टूबर में अब तक 5 रुपए पेट्रोल और 5.50 रुपए डीजल पर बढ़ा… जाने आपके शहर में आज कितने बढ़े हैं दाम
CG News : महिला डॉक्टर से आरक्षक पति सहित ससुराल वालों ने की मारपीट, शादी के बाद पहली बार पहुंची थी ससुराल
स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान, निगम ने किया जनजागरूकता रैली का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन की अफवाह पर जारी है मजदूरों का पलायन, दोगुना किराया देकर भी शहर भी छोड़ रहे लोग लॉकडाउन की अफवाह पर जारी है मजदूरों का पलायन, दोगुना किराया देकर भी शहर भी छोड़ रहे लोग
Next Article मुख्यमंत्री पेंशन योजना अब छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल मुख्यमंत्री पेंशन योजना अब छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?