ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेलगाम पेट्रोल-डीजल के दाम: अक्टूबर में अब तक 5 रुपए पेट्रोल और 5.50 रुपए डीजल पर बढ़ा… जाने आपके शहर में आज कितने बढ़े हैं दाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बेलगाम पेट्रोल-डीजल के दाम: अक्टूबर में अब तक 5 रुपए पेट्रोल और 5.50 रुपए डीजल पर बढ़ा… जाने आपके शहर में आज कितने बढ़े हैं दाम

By @dmin
Published: October 21, 2021
Share
नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
SHARE

श्रीकंचनपथ न्यूज डेस्क
रायपुर/भिलाई। सरकारी तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर रही हैं। गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 33-37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढऩे के बाद राजधानी रायपुर व दुर्ग भिलाई में गुरुवार को पेट्रोल 104.32 रुपए प्रति लीटर व डीजल 102.96 रुपए प्रतिलीटर तक पहुंच गया है। एक दिन पहले यहां पेट्रोल 103.99 रुपए व डीजल 102.59 रुपए प्रतिलीटर था।

इस महीने 21 दिन में पेट्रोल-डीजल 16 बार महंगे हो चुके हैं। वहीं इस साल 1 जनवरी अब तक पेट्रोल व डीजल पर 22 रुपए से ज्यादा की बढ़ोत्तरी की जा चुकी है। अक्टूबर माह में अब तक पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 5.50 रुपए तक कीमतें बढ़ गई हैं। पेट्रोल डीजल पर बढ़ती कीमतों ने आम लोगों को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

कीमतों की बात की जाए तो गंगानगर में पेट्रोल की दर सर्वाधिक 118.69 रुपए प्रतिलीटर है वहीं यहां पर डीजल 109.50 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में 117.99 रुपए पेट्रोल व 107.13 रुपए डीजल प्रतिलीटर दाम है।

इसी प्रकार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रतिलीटर पेट्रोल 115.17 रुपए और डीजल 104.52 रुपए बिक रहा है। इसके अलावा जयपुर में पेट्रोल 113.74 रुपए व डीजल 104.96 रुपए, मुंबई में पेट्रोल 112.44 रुपए व डीजल 103.26 रुपए तथा दिल्ली में पेट्रोल के दाम 106.54 रुपए और डीजल के दाम 95.27 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।

85 डॉलर के पार बना हुआ है कच्चा तेल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इससे पहले साल 2018 में कच्चा तेल 85 डॉलर पर पहुंचा था। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कच्चा तेल 90 डॉलर तक जा सकता है। इससे पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं।

32 राज्यों में पेट्रोल और 16 राज्यों में डीजल 100 के पार
देश के 29 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दमन और दीव, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पुडुच्चेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, गोआ, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय, दादरा और नगर हवेली और राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। वहीं डीजल की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक, गोआ, दादरा और नगर हवेली, तमिलनाडु और राजस्थान में कई जगहों पर ये भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

साढ़े तीन लाख रुपए दोगुना करने का आश्वासन देकर पुलगांव के किसान की ली जमीन, चार साल बाद माँगने गये तो कर रहे आनाकानी
आदिवासियों, किसानों और वंचितों का कल्याण छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री मोहम्मद अकबर
CAF जवान ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की, ड्यूटी छोड़कर आया था घर, पत्नी भी नहीं रोक पाई
ISRO: स्पेस स्टेशन और चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री को भेजने की महत्वकांक्षी योजना पर सही दिशा में हो रहा काम-वीरमुथुवेल
हादसा: हीटर से लगी आग में 19 की दर्दनाक मौत, इमारत की खिड़कियां तोड़ बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बजट-2022-शेयर बाजार: एलआईसी का आईपीओ जल्द, वित्त मंत्री सीतामरण ने बजट भाषण में दिए संकेत सेंसेक्स 300 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में भी तेजी, रिलायंस पर रहेगी नजर
Next Article किसान आंदोलन का 24वां दिन: किसान और सरकार अपने-अपने रुख पर अडिग, ठंड ने बढ़ा दी है मुश्किल आपको विरोध का हक, मगर सड़कों को ब्लॉक नहीं कर सकते; एसी की किसानों को फटकार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?