ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले दो करोड़, ब्लैकमेलर दंपति गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले दो करोड़, ब्लैकमेलर दंपति गिरफ्तार

By Mohan Rao Published June 18, 2025
Share
ब्लैकमेलर दंपति गिरफ्तार
SHARE

भिलाई में सराफा कारोबारी को पहले जाल में फंसाया, फिर अश्लील वीडियो
बनाकर दे डाली धमकी

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में शातिर दंपति ने सराफा व्यापारी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने वाली ब्लैकमेलर दंपति पुलिस के हत्थे चढ़ी हैं। आरोपी दंपति ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वैशाली नगर क्षेत्र के सराफा व्यापारी से दो करोड़ से ज्यादा की रकम वसूल ली। इसके बाद भी व्यापारी को लगातार परेशान करते रहे। हिम्मत कर सराफा व्यापारी ने अपनी पत्नी व परिवार वालों को इसकी जानकारी दी और इसके बाद मामला थाने पहुंचा। वैशाली नगर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर उनसे ब्लैकमेलिंग एवं एक्सटॉर्सन से वसूले गए लगभग 1 करेाड़ 65 लाख 22 सौ रुपए का सामान व कैश बरामद किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 100 डॉलर भी बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार वैशाली नगर में पीड़ित सराफा व्यवसायी की ज्वेलरी की दुकान है। 4-5 साल पहले निलिमा यादव उर्फ निलम लहरे नाम की महिला सराफा व्यवसायी की दुकान में काम मांगने के लिए गई थी। इसी दौरान नीलिमा ने बातचीत के दौरान व्यवसायी को अपने जाल में फंसा लिया और मोबाइल नंबर मांगकर उससे बातचीत करने लगी। इसी बीच आरोपी महिला अपने पति के साथ मिलकर एक दिन व्यवसायी को बुलाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला ने सराफा व्यवसायी को ब्लैकमेल करने लगी। पति-पत्नी ने पिछले चार साल से ब्लैकमेल कर व्यवसायी के करोड़ों रुपये हड़प लिए।

शातिर महिला ने गाड़ी, बंगला, जमीन, नगदी और सोने सहित साड़ी संपत्ति अपने नाम करवा ली थी। महिला के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित व्यवसायी ने एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी। हालांकि उसके परिजनों ने उसे बचा लिया था, जिसके बाद व्यवसायी ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी परिजनों ने पुलिस में की शिकायत परिजनों ने बिना देरी किये वैशाली नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 308(2),351(2),61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी निलिमा उर्फ निलम लहरे एवं उसके पति आनंद की पता तलाश कर दोनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपिया नीलिमा द्वारा अपने पति के साथ मिलकर प्रार्थी का अश्लील वीडियो बनाकर षड़यंत्र पूर्वक ब्लैकमेलिंग कर प्रार्थी से करोड़ो रुपए वसुलना स्वीकार किया गया। आरोपिया निलिमा उर्फ निलम लहरे के निशानदेही पर ब्लैकमेलिंग के जरिये प्राप्त नगदी रकम 16,45,000 रुपए, सोने चांदी के जेवर, सोने के बिस्किट किमती लगभग 80,49,200 रुपए,  25 लाख रुपए की एफडी, 35 लाख रुपए का बंगला, 2 दोपहिया वाहन एवं एक एक्सयूवी वाहन किमती लगभग 8,00,000 रुपए, 100 डॉलर एवं 03 मोबाइल, फर्जी सिम के कुल जुमला किमती लगभग 1,65,02200 रुपए का  सामान व कैश उसके बैंक लॉकर से बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया।  उपरोक्त कार्यवाही मे थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao June 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवीन कॉलेज ग्राउंड में अपना हुनर निखार सकेंगे खिलाड़ी, विधायक देवेन्द्र ने विकास कार्यों का लिया जायजा
Next Article छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर, उत्पादन और निर्यात के मामले में प्रदेश में सबसे आगे

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?