ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुर पुलिस ने  फिर पकड़ी धान की खेप, झारखंड पासिंग पिकअप में भरकर लाई जा रही थी धान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

जशपुर पुलिस ने  फिर पकड़ी धान की खेप, झारखंड पासिंग पिकअप में भरकर लाई जा रही थी धान

By Mohan Rao
Published: December 1, 2025
Share
धान का अवैध परिवहन
SHARE

जशपुर। छत्तीगसढ़ के सीमावर्ती जिले जशपुर में फिर एक बार धान की खेप पकड़ में आई है। झारखंड पासिंग पिकअप में भरकर यह धान लाई जा रही थी। जिले के पंडरापार चौकी क्षेत्र में पुलिस ने पिकअप को रुकवाया और उसमें से 10 क्विंटल धान जब्त किया गया। पुलिस ने जब्त धान व पिकअप वाहन को आगे की जांच के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया है।

दरअसल जशपुर पुलिस को सूचना मिली कि सन्न की ओर से एक पिकअप आ रहा है जिसमें धान भरा हुआ है। सूचना के बाद चौकी पंडरा पाठ पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही थी। सन्ना की ओर से  एक पिकअप वाहन क्रमांक JH -07-M -9272 , आ रहा था। पुलिस को देख चालक गाड़ी को वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पिकअप  का पीछा कर उसे रोका। पिकअप की जब तलाशी ली गई तो उसमें 10 क्विंटल धान मिला।

पुलिस के द्वारा जब उक्त संदेही पिकअप चालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम आनंद यादव उम्र 30 वर्ष, निवासी भादू, थाना सन्ना बताया। पिकअप वाहन का मालिक स्वयं का होना बताया। पुलिस ने आनंद यादव से धान के संबंध में दस्तावेज की मांगे तो उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा पिकअप वाहन को धान सहित जब्त करते हुए, अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया। धान को कहां से लेकर आने, व कहां ले जाने के संबंध में जांच जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस जिले में अवैध रूप से दीगर राज्यों से  धान परिवहन को लेकर अत्यंत सजग है, पंडरा पाठ क्षेत्र में 10 क्विंटल अवैध धान को, पिकअप सहित पकड़ कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है। धान के अवैध परिवहन पर जशपुर पुलिस सतत, निगरानी रखी हुई है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी पंडरा पाठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक राज कुमार पैंकरा, प्रधान आरक्षक विनोद केरकेट्टा, आरक्षक बिलचियूस लकड़ा, व मंगल राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

रवीना टंडन की हिंदी सिनेमा में दमदार वापसी, इस फिल्म में मिला लीड रोल…
पुरुषों के खिलाफ महिलाओं द्वारा कानून के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में होगा सत्याग्रह
विधायक देवेंद्र यादव ने सदन में उठाया केमिकल पानी का मुद्दा, खुर्सीपार में पानी टंकी निर्माण जल्द पूर्ण कराने की मांग
कोरोना उपचार प्रोटोकॉल की दोबारा समीक्षा करेगा भारत, अभी इन दवाओं से होता है इलाज
लगभग एक लाख रूपए के अवैध सागौन तथा बीजा चिरान की जप्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलेक्टर प्रजापति ने दिव्यांग जीवन लाल को दिया ट्राइसाइकिल, खिला चेहरा
Next Article दवा के अवैध भंडारण पर कड़ी कार्रवाई, जांजगीर-चांपा में दो आरोपियों की हुई सजा, जुर्माना भी लगा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?