ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Jashpur : नाबालिग का अपहरण के बाद दुष्कर्म, पुलिस ने उज्जैन से किया आरोपी को गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

Jashpur : नाबालिग का अपहरण के बाद दुष्कर्म, पुलिस ने उज्जैन से किया आरोपी को गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: July 28, 2024
Share
नाबालिग का अपहरण के बाद दुष्कर्म, पुलिस ने उज्जैन से किया आरोपी को गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। अपहरण के बाद दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के उज्जैन से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक करीब आठ माह पूर्व नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस लगातार आरोपी की पता तलाश करती रही। इस बीच आरोपी के उज्जैन में होने की जानकारी मिली। जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर एक टीम को जशपुर रवाना किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध पत्थलगांव पुलिस ने धारा 363, 366, 376(3), 376(2)(ढ) व 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार थाना पत्थलगांव क्षेत्र की एक महिला ने 6 जुलाई 2024 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया। महिला ने बताया कि इनकी 16 साल की बेटी को नवंबर 2023 में एक संदेही  बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। महिला की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अपराध धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी गंभीर अपराध होने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव को प्रकरण से संबंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांच कर अपहृता की पतासाजी के निर्देश दिए गए थे।

साइबर सेल के सहयोग से अपहृता एवं संदेही के पता-तलाश दौरान उज्जैन में होने की सूचना मिलने पर एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव के नेतृत्व में टीम गठित कर उज्जैन मध्यप्रदेश रवाना किया गया। उज्जैन में थाना जलड़ा ग्राम नगपुरा में दबिश दी गई और आरोपी विनोद राठौर को अभिरक्षा में लिया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी को घेर लिया था। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी विनोद राठौर को अभिरक्षा में लिया गया एवं उसके कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया।

अपहृता नाबालिग से पूछताछ करने पर आरोपी विनोद राठौर द्वारा उसे बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर उनके साथ लगातार दुष्कर्म करना बताया। इसके बाद इस मामले में धारा- 366, 376(3), 376(2) (ढ), 4, 6 पाक्सो एक्ट जोडा गया। मामले में आरोपी विनोद राठौर पिता बद्रीलाल राठौर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नागपुरा, थाना जलडा जिला उज्जैन (मप्र) को धानिक कार्यवाही उपरांत दिनांक 28.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में एक आरोपी फरार है उसकी भी पतासाजी की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय, सहायक उप निरिक्षक नरेन्द्र कुमार भगत, खिरोवती बेहरा, आरक्षक तुलसी रात्रे, महिला आरक्षक सीमा पैकरा व सायबर टीम जशपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

राज्य के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का उच्च स्तरीय स्कूल होगा स्थापित… सीएम ने कहा नि:शुल्क देंगे 10 एकड़ भूमि
Gujarat elections : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलेंगे, 10 लाख नौकरियों का भी वादा
सुकमा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, 40 किलो का आईईडी को जवानों ने किया निष्क्रिय
विश्व सिकल सेल दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष पहल, 19 जून को आदिवासी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर
प्रयोगशाला तकनीशियन और मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा हुई रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Korba : एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर की डूबने से मौत, खदान में निरीक्षण के दौरान तेज बहाव में बहे
Next Article खाद्य मंत्री बघेल ने की जहरीली गैस से मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात, अंतिम संस्कार के लिए मौके पर 25-25 हजार की मदद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?